'पाकिस्तानी टीम को भारतीय दर्शक दिखाएंगे दुश्मनी,' पूर्व पाक खिलाड़ी का चौंकाने वाला दावा

India vs Pakistan World Cup Match: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच तीव्रता वाला होता है। दोनों तरफ के फैन्स भी इस मुकाबले का इंतजार करते हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज जावेद मियाँदाद ने इस मुकाबले को लेकर अपनी एक राय दी है। उनका मानना है कि पाक टीम को भारतीय दर्शकों से दुश्मनी देखने को मिलेगी।

एक इवेंट में मियाँदाद ने कहा कि एशिया कप से बाहर होने को लेकर पाकिस्तानी टीम को ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। उनको भारत में परिस्थितियों को अडॉप्ट करने की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि काफी ज्यादा क्राउड के सामने खेलने से पाकिस्तानी टीम को भारतीय दर्शकों से दुश्मनी का सामना करना पड़ेगा।

pakistan team

मियांदाद ने कहा कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में जब टीम का अन्य खिलाड़ी नहीं चले, तो सिर्फ बाबर आज़म को दोष क्यों दिया जा रहा है। एशिया कप में टीम जिस तरह खेली है, उतनी बुरी भी नहीं है। वर्ल्ड कप में अच्छा करने की काफी क्षमता इस टीम में है। सिर्फ एक बात है कि टीम किस तरह से भारतीय परिस्थितियों में खुद को ढाल पाती है। क्राउड से भी इस टीम को दुश्मनी मिलेगी।

मिस्बाह उल हक ने भी जावेद मियाँदाद की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि पाक टीम को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि हर बार बाबर से रन आने की उम्मीद मत करो। यह संभव नहीं है। यह टीम सामूहिक प्रयासों से सफल रही है। यही बात उनको भारत में भी याद रखने की आवश्यकता है।

मिस्बाह उल हक ने कहा कि इस समय कप्तानी की बात करने का समय नहीं है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर बतौर कप्तान और प्लेयर भरोसा करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि झगड़ों और अंदर की खबरें लीक होने से टीम को नुकसान होना है। इस तरह की अफवाहें नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+