क्या सचमुच शोएब मलिक ने की मैच फिक्सिंग? BPL टीम के माल‍िक ने कहा- ऐसा कभी नहीं सोचा था कि...

Shoaib Malik Ban News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शोएब मलिक पर फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था। जिस कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग से उनके बैन होने की खबरें सामने आ रही थी। अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शोएब मलिक द्वारा जानबूझकर नो बॉल फेंके जाने वाले दावों को गलत बताया गया है।

फॉर्च्युन बार‍िशल ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शोएब मलिक फॉर्च्युन बार‍िशल नाम की टीम के साथ खेल रहे हैं। शोएब मलिक ने एक मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकने की गलती कर दी थी। जिसके बाद से उन पर फिक्सिंग का आरोप लग गया। 26 जनवरी यानी कि शुक्रवार को सुबह से ही ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि शोएब मलिक को बीपीएल से बैन कर दिया गया है। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा था कि उनकी टीम फॉर्च्युन बार‍िशल ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है।

Shoaib Malik 1

मालिक ने लगाई फटकार: इस मामले पर अब फॉर्च्युन बार‍िशल के मालिक मिज़ानुर रहमान ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। मिज़ानुर रहमान ने इन दावों का खंडन करते हुए शोएब मलिक पर फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले लोगों को फटकार लगाई है। मिज़ानुर रहमान ने एक वीडियो जारी करते हुए शोएब मलिक को लेकर कहा कि मुझे गहरा अफसोस है कि इतने महान खिलाड़ी को लेकर इस तरह की बातें की जा रही है।

रहमान ने कही यह बात: रहमान ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि शोएब मलिक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसीलिए हमें इसे लेकर हंगामा नहीं करना चाहिए। भले ही हम टूर्नामेंट में लगातार दो मुकाबले हार गए हो। लेकिन हमें आने वाले मैचो पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उम्मीद है कि हम टूर्नामेंट में पलटवार करने में सफल होंगे। उन्होंने इस वीडियो के अंत में अपनी टीम के फैंस को भी सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।

इस वीडियो से पहले फॉर्च्युन बार‍िशल ने फिक्सिंग के संदेह के बाद शोएब मलिक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की बात कही थी। खुलना राइडर्स के खिलाफ एक मुकाबले के दौरान शोएब मलिक ने एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थी। जिसके बाद से शोएब मलिक पर फिक्सिंग का संदेह पैदा हुआ था।

ac
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+