Asia Cup 2023: एशिया कप में ये पांच गलतियां PAK टीम पर पड़ी भारी, वर्ल्ड कप से पहले करना होगा सुधार

एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। मैच में आखिरी गेंद तक रोमांच बरकार रहा। हालांकि, लॉस्ट बॉल पर श्रीलंका के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बाबर आजम की टीम को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। फिर ऐसा क्या हुआ जो टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। आइए एक नजर डालते हैं पाकिस्तान की पांच बड़ी गलतियों पर।

pakistan team

फ्लॉप साबित हुआ पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर
दरअसल, एशिया कप 2023 में पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम के सलामी बल्लेबाज पूरी सतर से फ्लॉप साबित हुए। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी मुसीबत फखर जमान बने, जिनका न्यूजीलैंड में शतक के बाद से वनडे में खराब फॉर्म का सिलसिला लगातार जारी है। अप्रैल 2023 के बाद से उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है।

पाकिस्तान को ओवर कॉन्फिडेंस होना पड़ा भारी
एशिया कप 2023 का तीसरा सुपर फोर मैच 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि, हम (भारत पर) बढ़त बनाए हुए हैं।' 'हम पिछले दो महीनों से यहां श्रीलंका में खेल रहे हैं। हमने टेस्ट खेले हैं, हमने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेली और फिर एलपीएल खेला है, इसलिए यह कहा जा सकता है कि हमें फायदा मिलेगा।'

इस अतिआत्मविश्वास ने ही पाकिस्तान को एशिया कप की सबसे बड़ी हार थमा दी है। भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 228 रन के बड़े अंतर से हराया, और फिर श्रीलंका के हाथों मिली हार ने उसे फाइनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

खराब फील्डिंग ने डुबो दी पाकिस्तान की लुटिया
एशिया कप में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद खराब फील्डिंग ने भी टीम की लुटिया डुबोने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। पहले मिस फील्डिंग का नजारा भारत के खिलाफ मैच में देखने को मिला, जब फील्डर्स ने कुछ आसान कैच गिराए थे। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 37वें ओवर में उस वक्त मिस फील्डिंग देखने को मिली, जब शादाब खान ने बल्लेबाज के क्रीज पर मौजूद होने के बाद भी थ्रो कर दिया, और दो रन देकर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

खराब गेंदबाजी बनी हार का बड़ा कारण
एशिया कप में पाकिस्तान की जिस गेंदबाजी की प्रशंसा के चर्चे थम नहीं रहे थे, उसका बाद में ऐसा मजाक बना की हर कोई हैरान रह गया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान प्रमुख स्पिनर होने के बाद भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। पहले भारत और फिर श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सके। श्रीलंका के खिलाफ शाहीन अफरीदी शुरुआत में सफलता दिलाने में नाकाम साबित हुए, जिसके कारण श्रीलंका को संभलने का मौका मिल गया।

पाकिस्तान पर भारी पड़े बाबर आजम के फैसले
एशिया कप 2023 के फाइनल से पाकिस्तान के बाहर होने में कप्तान बाबर आजम के खराब फैसले भी उतने ही जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज की किफायती गेंदबाजी ने श्रीलंका के स्कोर की रफ्तार को रोकने में अहम भूमिका निभाई, इसके बाद भी उन्हें स्पेल पूरा करने नहीं दिया गया। कप्तान ने इफ्तिखार अहमद पर अधिक भरोसा जताया, जिन्होंने 8 ओवर में 50 रन लुटा दिए, हालांकि, तीन विकेट भी निकाले। इस तरह कई मौकों पर कप्तान ने बिना सोचे समझे कुछ फैसले लिए जिनका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+