PAK vs NZ Live Score: बारिश की भेंट चढ़ गया पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक
PAK vs NZ Live Score: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर। प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड का मुकाबला खेला जाना था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए हर मुकाबला काफी अहम था आयर टॉस के तुरंत बाद बारिश ने खलल डाल दिया और गेम शुरू होने में देरी देखने को मिली। तेज बारिश के कारण मैच नहीं हुआ और इसे रद्द घोषित कर दिया गया।
टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस जीतने के बाद पाकिस्तानी टीम आत्मविश्वास से भरी दिख रही थी लेकिन पहली गेंद का खेल होने से पहले ही बादलों ने अपना रंग दिखा दिया और मुकाबला पूरी तरह से धुल गया।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के पास अब इस इवेंट के सेमीफाइनल में जाने के लिए 2-2 मुकाबले बचे हुए हैं और दोनों में जीत दर्ज करना होगा। कोलंबो में आज बारिश का पूर्वानुमान था और वही देखने को मिला, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को इससे निराशा जरुर हुई होगी
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।












Click it and Unblock the Notifications