कोहली की बल्लेबाजी देख हैरान रह गए इंजमाम उल हक, अफसोस जताते हुए कहा- यकीन ही नहीं होता...
श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के अहम मुकाबले में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बोर्ड पर लगाया, लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने एक गेंद रहते ही इसे आसा
नई दिल्ली, 7 सितंबर। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के अहम मुकाबले में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बोर्ड पर लगाया, लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने एक गेंद रहते ही इसे आसानी से अपने नाम कर लिया। भारत की इस हार को देख भारत के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज हैरान रह गए।

इंजमाम-उल-हक ने कोहली की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारत की हार पर कुछ बातों का जिक्र किया। अपने यू-ट्यूब चैनल पर इंजमाम उल हक ने कहा कि विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर मैं हैरान था। सिर्फ चार गेंद डॉट खेलने के बाद विराट कोहली जैसे खिलाड़ी इतना दबाव में आ जाएगा इसकी कल्पना मैंने नहीं की थी। कोहली गलत समय पर अपना विकेट गंवा बैठे जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई।

रोहित के रिएक्शन ने बयां किया था दबाव
इंजमाम उल हक के मुताबिक केएल राहुल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा के रिएक्शन ने साफ कर दिया था कि भारतीय टीम दबाव में आ गई है। ऐसे समय में टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को सिचुएशन को समझने की जरूरत थी। लेकिन उन्होंने आते ही बहुत बड़ी गलती कर दी। इंजमाम उल हक ने कहा कि अगर टीम के सीनियर खिलाड़ी इस तरह दबाव में नजर आएंगे तो जूनियर खिलाड़ी खुद को कैसे संभाल पाएंगे।

सीनियर खिलाड़ियों के दबाव में होने से बिगड़ता है टीम का संतुलन
सीनियर खिलाड़ियों को अपने दबाव को छिपाने की जरूरत होती है। इंजमाम उल हक ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में तेज गेंदबाजों ने आते ही आक्रमण करना शुरू कर दिया था। श्रीलंका के बारे में बात करते हुए इंजमाम उल हक ने कहा श्रीलंका ने भले ही अपना पिछला दो मुकाबला जीता था, लेकिन यहां फेवरेट भारत ही था।

टीम में रवींद्र जडेजा की खली कमी
इंजमाम उल हक ने बताया कि रवींद्र जडेजा के अनफिट होने के बाद टीम में बदलाव किया जाना चाहिए था। लेकिन भारत ने तीन-तीन खिलाड़ियों का बदलाव कर दिया। जडेजा की जगह उनके तरह के प्लेयर को ही टीम में आना चाहिए था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा सही कॉम्बिनेशन ढूढ़ने में सफल नहीं हो सके।बता दें कि भारत का सफर एशिया कप से लगभग खत्म हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications