PAK vs HK: 'कोहली से मिलने के बाद बिगड़ गया बाबर आजम का फॉर्म', हुए OUT तो रो पड़े फैंस

पाकिस्तान के खिलाफ हांगकांग ने टस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। भारत के बाद हांगकांग के खिलाफ वह जल्द ही आउट होकर वापस लौट गए।

नई दिल्ली, 2 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ हांगकांग ने टस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। भारत के बाद हांगकांग के खिलाफ वह जल्द ही आउट होकर वापस लौट गए। बाबर आजम के आउट होने के साथ ही सोशल मी़डिया पर पाकिस्तानी फैंस विराट कोहली को ट्रोल करने लगे।

Pakistan fans troll Virat Kohli

कोहली हो रहे हैं ट्रोल

बाबर आजम और विराट कोहली की एक तस्वीर कुछ दिन पहले वायरल हुई थी। जिसमें यह दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप से पहले एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पाकिस्तानी फैंस बाबर के खराब फॉर्म के लिए विराट कोहली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। फैंस क मुताबिक कोहली से मिलने के बाद ही बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप हो रहे हैं।

बाबर आजम ने बनाए इतने रन

हांगकांग के खिलाफ बाबर आजम के बल्ले से सिर्फ 9 रन निकले। इस दौरान उन्होंने एक चौका लगाया। इससे पहले भारत के खिलाफ भी वह महज 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। बाबर आजम के लिए एशिया कप का अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। अगर पाकिस्तान की टीम आज हांगकांग को हराने में सफल हो जाती है तो आने वाले मुकाबलों में बाबर आजम को बल्ले से दम दिखाना होगा।

सोशल मीडिया पर रो रहे हैं फैंस

बाबर आजम के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें वायरल हो रही है। एक फैन ने लिखा काश उस दिन बाबर आजम ने विराट कोहली से हाथ नहीं मिलाया होता। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि विराट कोहली से मिलने के बाद हमारे किंग को भी नजर लग गई। इस तरह के कई ट्वीट्स बाबर के आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+