'भाभी आप हिम्मत मत हारो, हम आपके साथ हैं', पाकिस्तान में सानिया मिर्जा के सपोर्ट में उतरे लोग

Pakistan Fans Reacted: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक सानिया मिर्जा से अलग हो चुके हैं। सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी शादी कर ली है। शोएब मलिक और सना जावेद की तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हो रही है।

शोएब मलिक ने शेयर की तस्वीर: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन की खबरें पिछले कई महीनो से चर्चाओं में थी। 20 जनवरी को शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी नई दुल्हन की तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। इसके साथ ही शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया। शोएब मलिक ने पूरी दुनिया के सामने यह पुष्टि कर दी कि वह सानिया से अलग हो गए हैं।

sana javed 1

शादी की तस्वीर आई सामने: शोएब मलिक की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद सानिया मिर्जा ने भी ऑफिश्यली तौर पर शोएब मलिक से अलग होने की बात स्वीकार कर ली। इसके साथ ही उन्होंने शोएब मलिक को उनकी तीसरी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दी। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी रचाई थी। लगभग 14 साल साथ रहने के बाद इन दोनों ही कपल ने अलग होने का फैसला किया।

सानिया को मिल रहा सपोर्ट: शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा को लेकर लगातार पाकिस्तानी फैंस कमेंट कर रहे हैं। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा लगातार ट्रेंड में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी यूजर्स सानिया मिर्जा के सपोर्ट में अपनी बात रख रहे हैं। सानिया मिर्जा को पाकिस्तान की जनता से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। पाकिस्तान के लोग सानिया मिर्जा के लिए सॉरी बोल रहे हैं।

इसके साथ ही वह उनके आने वाली जिंदगी के लिए भी दुआएं मांग रहे हैं। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सानिया मिर्जा शोएब शोएब मलिक से बेहतर और कामयाब रही हैं। शोएब मलिक उन्हें डिजर्व ही नहीं करते थे। इस मुश्किल घड़ी में फैंस लगातार सानिया मिर्जा की हिम्मत बढ़ाने का काम कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा भाभी इस मुश्किल समय में हम आपके साथ हैं आप हिम्मत ना हारे। इसके अलावा भी कई यूजर सानिया मिर्जा के लिए लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+