'क्वार्टर फाइनल के लिए गुड लक', वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के फिर 'जिंदा' होने के बाद आए रिएक्शन
T20 World Cup Pakistan vs Bangladesh: T20 वर्ल्ड कप में रविवार का दिन पहले मैच के साथ ही सबसे बड़े उलटफेर में से एक को लेकर आया जब दक्षिण अफ्रीका की टीम नीदरलैंड के हाथों हार गई और वर्ल्ड कप से तुरंत बाहर हो गई। यह वह टीम है जिसने भारत को मात दी थी और उसको इस विश्वकप जीतने के दावेदारों में भी गिना जाने लगा था लेकिन अब वह सेमीफाइनल से भी बाहर है। दूसरी और पाकिस्तान जैसी टीम को विश्व कप में फिर से जिंदा होने का मौका मिल चुका है जो भारत और जिंबाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद लगभग वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी थी और अपने देश की मीडिया व फैंस से खूब खरी-खोटी भी सुन चुकी थी।

रविवार की सुबह पाकिस्तान की बल्ले-बल्ले हो गई
बाबर आजम ने जितनी आलोचना मिली, उनको एक खराब कप्तान बताया गया। वसीम अकरम ने तो उनको स्वार्थी भी बताया और अब बाबर आजम के पास उन सब चीजों से पार पाकर बांग्लादेश के खिलाफ जीत कर खुद को सेमीफाइनल में पहुंचाने का मौका है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से T20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है लेकिन इसके लिए दोनों टीमों को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने होंगे। इतना ही नहीं बांग्लादेश की टीम के पास भी अब सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है लेकिन उसको पाकिस्तान को हराना होगा जो मुश्किल जरूर है पर असंभव नहीं।

एडिलेड में जो भी कुछ हुआ वाकई में अविश्वसनीय है
दक्षिण अफ्रीका के लीग मैचों में 5 अंक रह गए थे जिसके चलते वह बाहर हो गया। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के अब 4-4 अंक हैं और उनके पास अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा मौका है। पाकिस्तान के फिर से जीवित होने के अवसर पर तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अपने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए कहा है कि आओ साथियों इस काम को पूरा करके दिखाएं। तो वही वसीम अकरम कहते हैं कि एडिलेड में जो भी कुछ हुआ वाकई में अविश्वसनीय है। नीदरलैंड को मुबारकबाद जो उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों के पास एक कदम आगे बढ़ाने का मौका है। या तो अब कीजिए या फिर कभी नहीं।

नीदरलैंड को मुबारकबाद
गिलानी नाम के एक यूजर कहते हैं कि चमत्कार होते हैं और यह हमने देखे हैं। पाकिस्तान के फैंस खिले हुए हैं। एक पाकिस्तानी फैन ट्रेन का एक फोटो दिखाता है जिसमें पूरी रेलगाड़ी पर लोग चढ़े हुए हैं यहां तक की इंजन भी दिखाई नहीं दे रहा है और कहा है कि यह सभी पाकिस्तान के लोग हैं जो नीदरलैंड को मुबारकबाद देने आए हैं। एक पाकिस्तानी यूजर ने छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक आदमी कांपते हुए हाथों से बोतल से पानी पी रहा है और इस बंदे को दिखाकर बताया है कि अब भारतीय फैंस का भी यह हाल है।

अब पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला ब्लॉकबस्टर
इमाद वसीम कहते हैं कि अब पाकिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला ब्लॉकबस्टर होने जा रहा है। तो वही सुलेमान राजा कहते हैं कि नीदरलैंड जीत गया है लेकिन हमें यह नहीं बोलना चाहिए कि बांग्लादेश को हराने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कहा है कि पाकिस्तान की टीम को क्वार्टर फाइनल के लिए गुड लक। असल में बांग्लादेश और पाकिस्तान का यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल चुका है। पूरे पाकिस्तानियों की सांसे बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच के रिजल्ट पर टिकी है। एक यूजर कहते हैं कि बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है। हर कोई सांस लेता रहे। मसूद नाम के यूजर कहते हैं कि पाकिस्तान किसी तरह से जीत जाए।












Click it and Unblock the Notifications