युजवेंद्र चहल को पाकिस्तान से मिली 'क्यूट बर्थडे विश', वीडियो देखने के बाद आप नहीं रोक पाएंगे हंसी
नई दिल्ली, जुलाई 24। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। युजी चहल अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में शनिवार को टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ केक काटा। शनिवार को सोशल मीडिया पर युजी चहल को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच युजवेंद्र चहल के लिए पाकिस्तान से भी एक क्यूट सा बधाई संदेश आया है। जी हां, पाकिस्तान के एक क्यूट बच्चे ने बहुत ही क्यूट अंदाज में युजी चहल को जन्मदिन की बधाई दी है।

पाकिस्तान के क्यूट बच्चे ने किया युजी को विश
सोशल मीडिया की बड़ी हस्ती बन चुके पाकिस्तान के रहने वाले अहमद शाह के आपने कई वीडियोज अभी तक देखे होंगे। जिस तरह से अहमद शाह 'पीछे तो देखो' बोलते हैं, उनका वो क्यूट स्टाइल बहुत अधिक वायरल हो गया है। अब अपने इसी अंदाज में उन्होंने युजी चहल को भी बर्थडे विश किया है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अहमद शाह भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में युजवेंद्र चहल को बर्थडे विश किया है।

क्या कहा है अहमद शाह ने?
राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में अहमद शाह कह रहे हैं, "हाय, हैप्पी बर्थडे टू यू युजी चहल भाई, आपको सालगिरह बहुत-बहुत मुबारक हो। पीछे देखो पीछे, पीछे तो देखो।' अहमद की इन बातों के बाद युजवेंद्र चहल केक काटते हुए नजर आते हैं और वीडियो में उनके पीछे एक लड़की नजर आ रही है, जो केक काटते हुए युजवेंद्र चहल को ही देख रही है।

चहल ने अहमद शाह को कहा थैंक्यू
अहमद शाह की इस बर्थडे विश पर युजवेंद्र चहल भी खूब हंसे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया है। युजवेंद्र चहल ने इस क्यूट सी विश को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। युजी चहल ने अहमद शाह को टैग करते हुए थैंक यू भी लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications