World Cup 2023: पिछले 4 महीने से नहीं मिला कोई पैसा, क्या बिना फीस के वर्ल्ड कप खेलने आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

World Cup 2023, Pakistan Cricketers: एशिया कप 2023 में पाकिस्तान की टीम बतौर फेवरेट मैदान में उतरी थी। पाकिस्तान टीम एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। एशिया कप की शुरुआत भी पाकिस्तान ने शानदार तरीके से किया। हालांकि, भारत के खिलाफ पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वही सुपरफोर के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर बड़ी जीत हासिल की थी।

एशिया कप में मिली हार: पाकिस्तान के इस प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस साल एशिया कप में विजय हासिल करेगी। लेकिन सुपरफोर के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 228 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए यह हार बड़ी हार साबित हुई भारत के अलावा पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ भी हार गई, इसके साथ ही पाकिस्तान का एशिया कप के फाइनल में जाने का सपना भी टूट गया।

Pakistan Cricketers 1

वर्ल्ड कप पर नजरें: अब पाकिस्तान की निगाहें भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर जमी हुई है। पाकिस्तान की टीम इस महीने की 27 तारीख को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के लिए रवाना होगी। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों की नाराजगी देखी गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबि कपिछले चार महीनों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के किसी भी खिलाड़ी को मैच फीस नहीं दिया गया है। इस बात से पाकिस्तान के खिलाड़ी बेहद निराश हैं।

नहीं देना चाहते बोर्ड से जुड़े स्पॉन्सर्स को बढ़ावा: सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान टीम में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले टॉप खिलाड़ियों को हर महीने 13 लख रुपए मैच फीस के रूप में दिया जाता है। लेकिन पिछले 4 महीनों से खिलाड़ियों को किसी तरह का कोई पैसा नहीं दिया गया है। इस बात से निराश पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पाकिस्तान बोर्ड से जुड़े स्पॉन्सर्स को बढ़ावा देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के लिए फ्री में क्रिकेट खेल सकते हैं लेकिन हम किसी ब्रांड का प्रमोशन नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+