IND vs ENG: सरफराज खान को पाकिस्तान से मिली बधाई, खिलाड़ी ने लिखा- भाई आपके लिए खुशी है

Pakistan Cricketer On Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान की एंट्री हो गई है। केएल राहुल के चोटिल होने के बाद सरफराज को टीम में जगह दी गई है। सरफराज खान ने इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा घरेलू टूर्नामेंट में भी लगातार उनके बल्ले से रन निकल रहे थे। सरफराज खान को टीम में शामिल करने के लिए क्रिकेट के दिग्गज भी सवाल उठा रहे थे।

टीम में हुई सरफराज खान की एंट्री

सरफराज खान की एंट्री से भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मिडिल ऑर्डर में आकर सरफराज खान टीम के लिए रन बनाने का कारनामा कर सकते हैं। भारतीय टीम में चुने जाने के बाद से ही सरफराज खान को लगातार बधाइयां मिल रही है। पाकिस्तान की तरफ से भी सरफराज खान को टीम में शामिल होने के लिए बधाई दी गई है।

Sarfaraz Khan

इमाम उल हक ने दी बधाई

पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले सरफराज खान को पाकिस्तानी बल्लेबाज़ इमाम उल हक ने बधाई दी है। इमाम ने सोशल मीडिया पर सरफराज के लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा बधाई हो भाई मैं तुम्हारे लिए बहुत ज्यादा ही खुश हूं। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाकर शेयर किया।

घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा प्रदर्शन

सरफराज खान पिछले 9 साल से घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद भी उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला था। सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट के 45 फर्स्ट क्लास मैचो में 3912 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक भी निकले। सरफराज खान को लगातार भारतीय टीम में शामिल करने की मांग उठाई जा रही थी।

प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में सरफराज खान के पास अपनी काबिलियत दिखाने का भरपूर मौका होगा। सरफराज खान की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+