पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को किया गया बाहर, एशिया कप के लिए हुआ टीम का ऐलान
Pakistan Cricket Team for Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चीफ सलेक्टर इंजमाम उल हक ने एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। दो दिन पहले ही इंजमाम चयनकर्ता बनकर आए थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में पाकिस्तान की टीम तीन वनडे खेलेगी। इसके लिए 18 सदस्य घोषित हुए हैं। एशिया कप के लिए इनमें से 17 नाम शामिल होंगे। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम नेपाल के खिलाफ मुल्तान में पहला मैच खेलेगी।

शान मसूद को पाकिस्तानी टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं फहीम अशरफ को जगह मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली टीम से हारिस सोहेल और इशानुल्लाह को भी बाहर रखा गया है। पाकिस्तान के लिए श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के दौरान धाकड़ प्रदर्शन करने वाले सऊद शकील को एशिया कप और अफगानिस्तान सीरीज में शामिल किया गया है।
इंजमाम उल हक ने टीम की घोषणा करते हुए शान मसूद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मसूद का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन उस स्तर का नहीं है। हमारे पास फ़िलहाल 20 से 21 अच्छे खिलाड़ियों की लिस्ट है। शान मसूद का नाम उनमें आता है। इस बयान से इंजमाम ने स्पष्ट कर दिया कि शान मसूद को 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल सकती।
एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की टीम तीन वनडे खेलेगी। यह सीरीज श्रीलंका में खेलेगी जाएगी। सीरीज के सभी मैच 22 अगस्त लेकर 26 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। दोनों टीमों को इस सीरीज से एशिया कप में फायदा होगा।
एशिया कप और अफगानिस्तान वनडे के लिए पाकिस्तानी टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, तैय्यब ताहिर, मोहम्मद हारिस, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम












Click it and Unblock the Notifications