T20 World Cup हारने के बाद शादी में पहुंचे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल को जीतने से चूक गई। पाकिस्तान के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का शानदार मौका था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम को जीत नहीं मिल सकी।
Inzamam-ul-haq Daughter Wedding: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल को जीतने से चूक गई। पाकिस्तान के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का शानदार मौका था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम को जीत नहीं मिल सकी। इस हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी एक शादी में नजर आए। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इंजमान उल हक की बेटी की शादी में मिले खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमान उल हक की बेटी की शादी में पाकिस्तान टीम के कई क्रिकेटर्स नजर आए। बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, मिस्बाह उल हक सहित क्रिकेट के कई दिग्गज इस शादी में शिरकत करते नजर आए। इस दौरान इंजमान उल हक सभी क्रिकेटरों से बातचीत करते नजर आए।
अपनी वाइफ के साथ नजर आए कई खिलाड़ी
इंजमान उल हक ने कई पूर्व खिलाड़ियों और वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों को अपनी बेटी की शादी के लिए इनवाइट किया था। ज्यादातर क्रिकेटर अपनी वाइफ के साथ इस शादी में पहुंचे थे। मिस्बाह उल हक से लेकर मोहम्मद हफीज तक अपनी पत्नी के साथ यहां नजर आए। इस फंक्शन के दौरान खिलाड़ी काफी खुश दिखाई पड़ रहे थे। लंबे अर्से बाद कई क्रिकेटरों के मुलाकात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप रहा था शानदार
पाकिस्तान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम कई सालों बाद फाइनल में पहुंचने में सफल रही। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में टीम को हार झेलना पड़ा। इस हार के बाद से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फैंस के निशाने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications