NZ vs PAK: शर्मनाक अंदाज में बाबर आजम हुए OUT, पाकिस्तान को बीच मझधार में छोड़ा, फैंस ने किया ट्रोल

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड की तरफ से पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य दिया गया। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 80 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे।

Babar Azam

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम दूसरे टेस्ट मैच में लड़खड़ती नजर आ रही है। चौथी पारी में 319 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने 80 के स्कोर पर ही अपने पांच बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। इन बल्लेबाजों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे। बाबर आजम एक बार फिर अहम मौके पर अपनी काबिलियत साबित करने में नाकाम रहे। 23वें ओवर में ब्रेसवेल की गेंद पर बाबर ने विकेटकीपर टॉम लैथम को आसन सा कैच दे दिया। बाबर ने लेग साइट की तरफ बेहद खराब शॉट लगाने का प्रयास किया।

बाबर आजम को किया जा रहा है ट्रोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम दूसरी पारी में सिर्फ 27 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम से पाकिस्तानी फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। बाबर के आउट होने के साथ ही फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर बाबर आजम को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान अपने घर पर पिछली दो सीरीज गंवा चुका है।

सरफराज ने जड़ा अर्धशतक

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान इस सीरीज को भी हारने के कगार पर आ गया है। हालांकि, चार साल बाद टीम में वापसी करने वाले सरफराज अहमद पर नजरें बनी हुई है। सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ दिया है। इस सीरीज में यह सरफराज का लगातार चौथा अर्धशतक है। यह सरफराज के टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक है।

पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें

पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों ही टीमों के लिए दूसरा टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी है। दूसरे टेस्ट मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 319 रनों का टारगेट देकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। चौथे दिन शाम को ही न्यूजीलैंड ने दो विकेट झटक लिए थे। ऐसे में पाकिस्तान को अब इस मैच को बचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+