ODI में पहली बार नंबर 1 टीम बनी पाकिस्तान, राशिद लतीफ ने ICC, ACC को किया कोई फैसला लेने से पहले 'आगाह'
Pakistan number one ODI Team: पाकिस्तान के कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम एंड कंपनी के नंबर एक वनडे टीम बनने के बाद आईसीसी और एसीसी को आगाह किया है और बताया है कि पाकिस्तान एक फोर्स है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने शुक्रवार को नंबर एक वनडे टीम बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। बाबर आजम के शानदार शतक के दम पर पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा मैच भी 102 रन से जीत लिया और पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली। (Photo- Rashid Latif Twitter)
बाबर आजम ने 107 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली और वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर थी और यह आईसीसी रैंकिंग सिस्टम के इतिहास में पहली बार है जब पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में पहली बार यह मुकाम हासिल किया है।
बाबर आजम की टीम के 113.483 रेटिंग पॉइंट है और नंबर दो पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम के 113.286 रेटिंग पॉइंट्स हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के 112.638 रेटिंग पॉइंट है। आईसीसी ने वनडे रैंकिंग सिस्टम 2005 में पेश किया था और तब से पाकिस्तान की बेस्ट पोजीशन नंबर 3 थी। यह बताता है कि बाबर आजम एंड कंपनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि, नंबर 1 ओडीआई रैंकिंग को हासिल करने की टाइमिंग एकदम परफेक्ट रही। आप बाबर आजम, फखर जमान, शाहीन अफरीदी और शादाब की ऊंची रैंकिंग को देख सकते हैं। इसके चलते आईसीसी, एसीसी और बाकी स्पॉन्सर कोई फैसला लेने से पहले काफी सोच विचार करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट एक फोर्स है और ये फिर साबित किया है। लड़कों को शानदार प्रदर्शन की बधाई।
बता दे पिछले कुछ महीनों में एशिया कप 2023 की जगह को लेकर काफी बवाल हो रहा है। मूल रूप से यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना प्रस्तावित है लेकिन भारत के पाकिस्तान ना जाने की आपत्ति के तहत अब इस टूर्नामेंट की जगह को लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं हो पा रहा है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ कहा है कि टूर्नामेंट के लिए भारत पाकिस्तान में नहीं जाएगा।
ऐसे में प्रतियोगिता की हाइब्रिड मॉडल से लेकर टूर्नामेंट के स्थगित होने तक के विचार चल रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अगर टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाती तो पाकिस्तान भी 2023 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर भी कुछ नहीं कहा गया है।
लेकिन राशिद लतीफ ने बताया है कि पाकिस्तान आसानी से अपना पक्ष छोड़ने वाला नहीं है और वह इस टूर्नामेंट को अपने देश में ही करना चाहते हैं। हालांकि भारत के रुख से स्पष्ट है कि वह कि वह तो अपनी टीम को पाकिस्तान में नहीं भेजने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications