पाकिस्तान ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीती ट्राई सीरीज, T20 WC से पहले मिला बड़ा बूस्ट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के खिलाफ ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 5 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। ये टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए बड़ा बूस्ट है क्योंकि ये सीरीज न्यूजीलैंड की धरती पर खेली जा रही थी। इस त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम बांग्लादेश थी जो लीग स्टेज में बाहर हो गई थी। फाइनल मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया जहां न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए थे। (फोटो सौजन्य- ICC ट्विटर)

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम का मिडिल ऑर्डर इस बार चल गया और 19.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट को चेज कर लिया गया। इस चेज में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक बार फिर से रंग जमाते हुए 34 रनों की पारी खेली लेकिन बाबर आजम 15 रनों पर आउट हो गए।
Recommended Video
इसके बाद मिडिल ऑर्डर से शान मसूद ने 19, हैदर अली ने 15 गेंदों पर 31 और मोहम्मद नवाज ने 22 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली। नवाज ने पिछले मुकाबले में मैच विजेता पारी खेली थी। नवाज को इसके चलते प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा इफ्तिकार अहमद ने भी 14 गेंदों पर नॉट आउट 25 रन बनाए।
पूरी सीरीज में प्रभावित करने वाले कीवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने इस मैच में भी 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रेसवेल ने पांच मैचों में 8 विकेट हासिल किए और उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया। वे अवॉर्ड से खुश लेकिन टीम की हार से निराश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे अपनी बैटिंग के दौरान बाउंड्री नहीं लगा पाए लेकिन पाक गेंदबाजों ने डेथ ओवर में बढ़िया बॉलिंग की। उनका कहना है कि ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आठ महीनों में इतनी स्किल मेरे पास नहीं थी जितनी इस ट्राई सीरीज के बाद महसूस हो रही है।
इस मैच में ईश सोढ़ी ने चार ओवर मे 58 रन दे दिए और यह कीवियों की हार की मुख्य वजह में एक रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से बैटिंग में कप्तान केन विलियमसन ने 38 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। बाकि कोई बल्लेबाज खास योगदान करने में विफल रहा। गेंदबाजी में नसीम शाह का चमकना जारी रहा जिन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए। हारिस राऊफ की मारक गेंदबाजी भी जारी रही जिन्होंने इतने ही ओवर में केवल 22 रन देकर दो विकेट लिए। शादाब खान और नवाज को 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications