Asia Cup के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों के साथ भारत से भिड़ेगी बाबर & कंपनी

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान इस इवेंट में फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ उतरने वाली है, जिसकी कमान बाबर आजम के हाथों में रहेगी।

नई दिल्ली, 3 अगस्त: 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान इस इवेंट में फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ उतरने वाली है, जिसकी कमान बाबर आजम (Babar Azam) के हाथों में रहेगी। हालांकि पाकिस्तान की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली का नाम नहीं है, क्योंकि PCB ने उन्हें ड्रॉप करने का बड़ा फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 11 रन बनाकर Rohit Sharma ने तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

नसीम शाह को मिली जगह

नसीम शाह को मिली जगह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, "तेज गेंदबाज नसीम शाह को हसन अली के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है, जबकि 2021 में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाले सलमान अली आगा की टीम में वापसी हुई है। शाहीन शाह अफरीदी को वनडे और टी20 टीम में बरकरार रखा गया है और उनके रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम की देखरेख टीम ट्रेनर और फिजियोथेरेपिस्ट करेंगे।''

28 को भारत से सामना

28 को भारत से सामना

एशिया कप का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, जबकि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगी। दोनों टीमों के बीच ये महा मुकाबला रविवार 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा। एशिया कप 2022 में इस बार 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे।

इसके बाद 3 से 9 सितंबर तक सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे। 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को करनी थी, लेकिन देश इन दिनों राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझने के कारण उन्होंने इसकी मेजबानी से मना कर दिया। फिर टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट किया गया।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी और जाहिद महमूद।

एशिया कप में पाक टीम का शेड्यूल

एशिया कप में पाक टीम का शेड्यूल

  • 28 अगस्त vs भारत, दुबई
  • 2 सितंबर vs क्वालिफायर, शारजाह

टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशियाई टीमों के लिए ये टूर्नामेंट बहुत अहम होने वाला है। एशिया कप से सभी टीमों के पास खुद की तैयारियों को परखना का बढ़िया मौका रहेगा। बता दें कि पाकिस्तान ने अभी तक सिर्फ दो बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है। ये खिताब टीम ने 2000 और 2012 में जीते थे। हालांकि, तब ये टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला गया था और इस बार टी20 में खेला जाएगा।

एशिया कप से पहले नीदरलैंड का दौरा

एशिया कप से पहले नीदरलैंड का दौरा

PCB के अनुसार, "नीदरलैंड एकदिवसीय टीम से टी20 एशिया कप की टीम में पांच बदलाव होंगे। अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद की जगह एशिया कप के लिए आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उस्मान कादिर टीम में चुना गया है।''

नीदरलैंड दौरे का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 16 अगस्त, रॉटरडैम
  • दूसरा वनडे: 18 अगस्त, रॉटरडैम
  • तीसरा वनडे: 21 अगस्त, रॉटरडैम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+