पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम, जानें कब-कहां होंगे मैच?

कप्तान सुने लुस (South Africa captain Sune Luus) भी पाकिस्तान दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, उन्होंने कहा कि, 'मैं पाकिस्तान में वायलेट्रर सीरीज खेलने के लिए वापस आने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

Sports News: पाकिस्तान की महिला टीम सितंबर में सीमित ओवरों की सीरीज में पहली बार घर में दक्षिण अफ्रीका की महिला खिलाड़ियों की मेजबानी करेगी। दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान में तीन वनडे मैचों के बाद तीन टी20 मैच खेलेगी, जोकि 1 से 14 सितंबर के बीच मैच होंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम 27 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगी और सभी मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार को कहा कि साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम अगस्त/सितंबर में पाकिस्तान का अपना पहला दौरा करेगी। दक्षिण अफ्रीका का दौरा 1 से 5 सितंबर के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद 8 से 14 सितंबर के बीच वनडे सीरीज होगी, ये मैच आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 का हिस्सा होंगे।

pakistan women team

पाकिस्तान इस समय तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि दक्षिण अफ्रीका छठे स्थान पर है। सीरीज को लेकर पाकिस्तान की कप्तान निदा डार (Pakistan skipper Nida Dar ) ने आईसीसी के हवाले से कहा कि, 'अगले 12 महीने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए काफी व्यस्त होने वाले हैं, और मैं उत्साह के साथ आगामी कार्यों के लिए तत्पर हूं। ये मैच हमारे प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।'

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लुस (South Africa captain Sune Luus) भी पाकिस्तान दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, उन्होंने कहा कि, 'मैं पाकिस्तान में वायलेट्रर सीरीज खेलने के लिए वापस आने के लिए बेहद उत्साहित हूं। पाकिस्तान हमेशा अपने घर में एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी और खतरनाक टीम है।

इसलिए मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी सीरीज होने जा रही है। उन्होंने कहा कि, ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होने के नाते ODI महिला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम सभी इसके लिए उत्सुक हैं।'

दक्षिण अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम

  • 27 अगस्त- दक्षिण अफ्रीका टीम का आगमन
  • 1 सितंबर- पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (नेशनल स्टेडियम, कराची)
  • 3 सितंबर- दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 5 सितंबर- तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 8 सितंबर- पहला वनडे- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 11 सितंबर- दूसरा वनडे-पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 14 सितंबर- तीसरा वनडे-पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+