USA vs PAK: यूएसए ने रच दिया इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा इतिहास, पाकिस्तान की शर्मनाक हार
USA vs PAK: पाकिस्तान और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच काफी रोमांचक रहा। यूएसए ने पाकिस्तान के नाक में दम करते हुए मुकाबला टाई करा दिया और मैच सुपर ओवर में चला गया।
टॉस जीतकर अमेरिकी टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह सही भी साबित हुआ। पाक ओपनर रिजवान 9 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद उस्मान खान भी 3 रन बनाकर चलते बने। शादाब खान ने कुछ आकर्षक शॉट जड़े और 25 गेंदों में 40 रन बनाए। फखर जमान ने 11 रन बनाए।

कप्तान बाबर आज़म ने बेहद धीमी शुरुआत की और आउट होने तक उनका खेल वैसा ही रहा। बाबर आज़म ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से शाहीन अफरीदी ने भी कुछ रन बनाए। वह 23 रनों की पारी खेलकर नाबाद लौटे। उनके अलावा इफ्तिखार अहमद ने भी 18 रन बनाए। इस तरह पाक टीम का स्कोर 7 विकेट पर 159 रनों तक पहुँच पाया। अमेरिका के लिए केंजिजे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। नेत्रावल्कर ने भी 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए अमेरिका के लिए स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 36 जोड़े। इस बीच टेलर 12 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मोनांक पटेल और एंड्रिस गौस ने मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। मोनांक पटेल ने 34 गेंद में फिफ्टी जमा दी। हालांकि गौस 35 रन बनाकर आउट हो गए। मोनांक भी 50 रन बनाकर चलते बने।
यूएस के लिए सुपर ओवर में हरमीत और आरोन जोन्स खेलने के लिए आए और 18 रन बनाए। आमिर के ओवर में 7 अतिरिक्त रन आए। पाकिस्तान को 19 का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार और फ़खर जमान आए। इफ्तिखार आउट हो गए। उनके बाद शादाब खेलने आए। पाकिस्तान सुपर ओवर में 13 रन बनाए पाई। इस तरह यूएस ने मैच जीतकर क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उल्टफेर कर दिया।
अंत में आरोन जोन्स और नितीश कुमार ने मामला संभाल लिया। मुकाबला अंतिम गेंद तक चला गया। अंतिम गेंद पर अमेरिका को 5 रन चाहिए थे लेकिन नितीश चौका ही जमा पाए। इस तरह अमेरिका का स्कोर 3 विकेट पर 159 रनों तक पहुँच गया। इस तरह मैच टाई हुआ आरोन जोन्स ने 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए।
यूएस के लिए सुपर ओवर में हरमीत और आरोन जोन्स खेलने के लिए आए और 18 रन बनाए। आमिर के ओवर में 7 अतिरिक्त रन आए। पाकिस्तान को 19 का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार और फ़खर जमान आए। इफ्तिखार आउट हो गए। उनके बाद शादाब खेलने आए। पाकिस्तान सुपर ओवर में 13 रन बनाए पाई। इस तरह यूएस ने मैच जीतकर क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications