PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
PAK vs ENG Pitch and Weather: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। इंग्लिश टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरने वाली है। इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को पटखनी देकर सीरीज में बढ़त हासिल की है। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी खास है। इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों के लिए यही वॉर्म गेम का का कम करने वाली सीरीज है। इसके बाद दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरने वाली हैं। वहां कोई वॉर्म गेम नहीं रखा गया है। पाकिस्तान ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है।

इंग्लैंड vs पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
कार्डिफ के शोफिया गार्डंस की पिच से नई गेंद के साथ गेंदबाजों को उछाल और मूवमेंट मिलता है। तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी। गेम की प्रोग्रेस के साथ ही स्पिनरों की भूमिका भी अहम रहने वाली है। इस स्थिति से बचने के लिए पहले बैटिंग करनी होगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है।
इंग्लैंड vs पाकिस्तान वेदर रिपोर्ट
कार्डिफ में मंगलवार को बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 90 फीसदी बारिश के आसार हैं। अगर ऐसा होता है, तो मुकाबला धुल जाएगा। 26 किलोमीटर प्रति घंटे की स्फ्तर से हवाएं चलने वाली हैं। मौसम भी ठंडा रहेगा। बादलों की वजह से नमी भी देखने को मिलेगी। मौसम को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है।
इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11
जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, रीस टॉपले
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर












Click it and Unblock the Notifications