PAK vs ENG Dream XI: पाकिस्तान-इंग्लैंड टी20 की ये है बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात करोड़ों रुपये कमाने का मौका?
PAK vs ENG Dream XI: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज अब तीसरे मुकाबले तक आ गई है। यह मैच कार्डिफ में खेला जाएगा। चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम अभी आगे है। पहला मैच बारिश से धुलने के बाद अगले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली।
इस मुकाबले में अगर इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करती है, तो पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं बचने वाला है। इंग्लैंड की टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस हिसाब से पाक के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। उनको किसी भी हालत में जीत दर्ज करनी पड़ेगी।

टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले पाकिस्तानी टीम को कुछ मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मनोबल के हिसाब से ऐसा होना जरूरी है। इंग्लैंड की टीम भी वर्ल्ड कप में बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी। घरेलू मैदान की वजह से इंग्लैंड को फायदा है।
पाकिस्तान vs इंग्लैंड ड्रीम 11 (PAK vs ENG Dream 11)
कप्तान: बाबर आज़म
उपकप्तान: जोस बटलर
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, जोस बटलर
बल्लेबाज: बाबर आज़म, विल जैक्स, हैरी ब्रूक, फखर जमान, जॉनी बेयरस्टो
ऑल राउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, इमाद वसीम
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, रीस टॉपली
पिछले मैच में जीत की वजह से इंग्लैंड के पास मनोवैज्ञानिक लीड रहने वाली है। इंग्लिश टीम इस मैच में भी जीत के लिए फेवरेट मानी जा सकती है। पाकिस्तानी टीम को मुकाबला जीतने के लिए असाधारण खेल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। सभी विभागों में इस टीम को धांसू प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
पाकिस्तानी टीम
मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ, आगा सलमान, हसन अली, अबरार अहमद, नसीम शाह , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान
इंग्लैंड टीम
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, बेन डकेट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम हार्टले












Click it and Unblock the Notifications