'आपके सुकून के लिए जंग थोड़े लड़ लेंगे,' IPL की कामयाबी से जल उठा PAK? LIVE शो में फूटा एंकर का फ्रस्ट्रेशन
भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की UAE शिफ्टिंग और IPL की मजबूती ने पड़ोसी मुल्क की मीडिया को झुंझला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पाकिस्तानी लाइव डिबेट शो का वीडियो इस वक्त चर्चा में है।
एक महिला एंकर IPL की ग्लोबल पकड़ और भारत की क्रिकेट ताकत से इस कदर बौखला गईं कि लाइव शो में अपना फ्रस्ट्रेशन निकाल बैठीं। वहीं, शो में मौजूद दूसरा एंकर भी झल्ला उठा और एक लाइन में पाकिस्तान की हकीकत बता दी।
PSL की UAE शिफ्टिंग को लेकर लाइव शो के दौरान महिला एंकर ने भरे मंच पर कहा कि IPL इफेक्ट हुआ क्या? क्या IPL दुबई जा रहा है? नहीं जा रहा न। लेकिन आपका PSL इफेक्ट हो गया। एक ड्रोन से PSL हिल गया। IPL आज भी भारत में ही हो रहा है।

PAK को भारत से गहरी कुंठा
महिला एंकर यही नहीं रुकी उसने भारत पर तंज कसते हुए ये भी कहा कि 'आपको टी-20 वर्ल्ड में किसने फाइनेंशियल लॉस दिया? किसने आपकी क्रिकेट को 10-15 साल तक रोका? कौन आपकी क्रिकेट को तबाह करना चाहता है? भारत! जब तक IPL भारत की जमीन से नहीं निकलता, मुझे सुकून नहीं मिलेगा।'
दूसरे एंकर ने लगाई फटकार
इस सबके जवाब में शो के दूसरे एंकर ने थोड़ा संयम रखा लेकिन गुस्सा साफ दिखा। उन्होंने कहा कि, आपके सुकून के लिए हम जंग थोड़े ही लड़ लेंगे।' यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लोग भारत-पाक क्रिकेट के तनाव और क्रिकेट डिप्लोमेसी से जोड़कर देख रहे हैं।
PSL की UAE शिफ्टिंग से बढ़ी तिलमिलाहट
गौरतलब है कि गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास ड्रोन अटैक के बाद PCB ने PSL 2025 के बाकी बचे सारे मैच UAE शिफ्ट कर दिए हैं। वहीं भारत में आईपीएल 2025 अपने शेड्यूल के मुताबिक जारी है, हालांकि कुछ सुरक्षा घटनाओं के बाद टेंशन जरूर बढ़ा है।
क्रिकेट से ज्यादा इगो की जंग?
पाकिस्तानी मीडिया का यह रिएक्शन दिखाता है कि मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की क्रिकेट सुपरमैसी से उपजा एक गहरा फ्रस्ट्रेशन भी है। PSL को UAE शिफ्ट करना सिर्फ एक फैसला नहीं, बल्कि एक तुलना भी है जो पाकिस्तान की मीडिया को खल रही है।












Click it and Unblock the Notifications