PAK vs ZIM: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, फ्री में देख सकेंगे LIVE
PAK vs ZIM T20I Tri Series 2025: आज यानी मंगलवार 18 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान टी-20 ट्राई सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से होगा। हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में चल रही पाकिस्तान टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में वह इस मैच में जोरदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से है।
पाकिस्तान का शानदार फॉर्म (PAK vs ZIM T20I Tri Series 2025)
पाकिस्तान ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका को टी-20 और वनडे दोनों सीरीज में हराया था। अफ्रीका के बाद पाकिस्तान ने श्रीलंका का 3-0 से वनडे सीरीज में सफाया किया। इस शानदार प्रदर्शन ने टीम को एक बेहतरीन लय दी है। युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी है, खासकर सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सर्वाधिक 108 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे के लिए आसान नहीं होगा सफर
सैम अयूब ट्राई सीरीज में एक बार फिर पाकिस्तान को तेज शुरुआत देने के लिए तैयार होंगे। गेंदबाज़ी में वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी नई गेंद से अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। दूसरी ओर जिम्बाब्वे के लिए यह सफर चुनौतीपूर्ण रहा है। टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में उन्हें 0-3 से टी-20 सीरीज में हार मिली है। अनुभवी कप्तान सिकंदर रजा को अपनी टीम से एक बेहतरीन 'ए-गेम' की उम्मीद होगी ताकि वे पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को दबाव में डाल सकें।
फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच
भारत में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज के इस मुकाबले लाइव टेलीकास्ट टीवी पर नहीं किया जाएगा। लेकिन फैंस फ्री में मैच का आनंद यू-ट्यूब चैनल ए स्पोर्ट्स टीवी के जरिए उठा सकते हैं। यहां मैच देखने के लिए फैंस कोई पैसा नहीं खर्च करना होगा। पिच की बात करें तो रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।
पाकिस्तान का पलड़ा भारी
फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। 21 मैचों में से पाकिस्तान ने 18 में जीत दर्ज की है, जबकि ज़िम्बाब्वे को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है।












Click it and Unblock the Notifications