VIDEO: हार के बाद शोएब अख्तर को लगा सदमा, कहा- भारत कोई 'तीस मार खां' नहीं है, वर्ल्ड कप से होगा बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 24वें मैच में जिम्बाब्वे ने एक बड़ा अलटफेर किया। पाकिस्तान को एक रन से हराकर जिम्बाब्वे ने लगभग पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
Shoaib Akhtar angry reaction: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 24वें मैच में जिम्बाब्वे ने एक बड़ा अलटफेर किया। पाकिस्तान को एक रन से हराकर जिम्बाब्वे ने लगभग पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब दूसरी टीमों की परफॉर्मेंस पर निर्भर रहना पड़ेगा। पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Recommended Video
पाकिस्तान से मिली हार भारत पर निकला गुस्सा
अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार की बड़ी वजहों का जिक्र किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसकी उम्मीद शायह ही किसी भारतीय क्रिकेट फैंस ने की होगी। उन्होंने कहा कि मैने पहले भी कहा था कि पाकिस्तान इस हफ्ते वापस आ जाएगी। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत भी अगले हफ्ते वापस अपने घर आ जाएगी। वो भी कोई तीस मार खान नहीं हैं।
पाकिस्तान की हार से टूटे शोएब अख्तर
शोएब अख्तर पाकिस्तान की हार पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी को पाकिस्तान की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अख्तर ने इसके साथ ही टीम के मिडल ऑर्डर पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। अख्तर ने कहा कि एवरेज लोग और एवरेज टीम मैनेजेंट के कारण पाकिस्तान को यह शिकस्त मिली है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अप्रोच पर अख्तर ने नाराजगी जाहिर की है।
दो महीने पहले कर दी थी ये भविष्यवाणी
शोएब अख्तर ने आगे कहा कि मैंने 2 महीने पहले की कहा था कि आपने औसत खिलाड़ियों को चुना है और रिजल्ट भी औसत ही आएगा। अख्तर ने कहा कि आप मेरा पुराना वीडियो उठाकर देख लो, मैंने पहले ही कहा था कि पाकिस्तान इस टीम के साथ वर्ल्ड कप में जीत नहीं सकेगा। पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए अख्तर ने कहा कि यहां बल्लेबाज टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए खेलता है। ऐसे में किसी भी टीम के लिए जीतना असंभव हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications