PAK vs WI: वेस्टइंडीज का 6 साल का इंतजार खत्म, पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, जानें कौन बना जीत का हीरो?

PAK vs WI, Highlights: त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। ऐसा कर वेस्टइंडीज ने अब तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। यह जीत वेस्टइंडीज के लिए खास रही क्योंकि वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ घर पर यह उनकी 6 साल में पहली जीत है। इस जीत से टीम का मनोबल भी बढ़ा है।

रोस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रेव्स रहे जीत के हीरो (PAK vs WI, Highlights)

बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। इसके बाद डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 181 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 33.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की जीत के नायक रहे रोस्टन चेज़ और जस्टिन ग्रेव्स। इन दोनों ने ही टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली।

PAK vs WI 1

शेरफेन रदरफोर्ड ने भी किया कमाल

चेज़ ने 47 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और विजयी चौका शामिल था। वहीं ग्रेव्स ने 31 गेंदों पर 26 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 77 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, जीत की राह आसान नहीं रही। शेरफेन रदरफोर्ड ने 33 गेंदों पर 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम 101/3 से 111/5 पर पहुंच गई। ऐसे में चेज़ और ग्रेव्स ने दबाव संभालते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

हसन नवाज़ ने दिखाया दम

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज़ ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले वनडे में नाबाद 63 रन बनाने वाले हसन ने इस मैच में भी 30 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। हुसैन तलात ने 31 रन जोड़े, लेकिन बाकी बल्लेबाज रन गति बनाए रखने में नाकाम रहे। कप्तान मोहम्मद रिज़वान 38 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।

आखिरी मैच में होगा फैसला

वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज जेडन सील्स सबसे सफल रहे, जिन्होंने 7 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके। स्पिनर गुडकैश मोटी ने भी अहम सफलता दिलाई। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मंगलवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच सीरीज जीतने की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, हसन नवाज, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, मोहम्मद नवाज, फखर जमान, हसन अली, अबरार अहमद, मोहम्मद हारिस।

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, जेडीया ब्लेड्स, ज्वेल एंड्रयू, जोहान लेने, अमीर जांगू, जस्टिन ग्रीव्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+