बाबर आजम की अजीबोगरीब हरकत, जिसके बाद अंपायर ने तुरंत दिए वेस्टइंडीज को 5 रन फ्री
मुल्तान, 11 जून: पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज के ऊपर दूसरे वनडे मुकाबले में 120 रनों से जीत दर्ज करने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला में अजय बढ़त हासिल कर ली। इस दोनों जीत के हीरो बाबर आजम साबित हुए। आजम लगातार उस तरह से रन बना रहे हैं जैसे कभी अपने दिनों में विराट कोहली बनाया करते थे। ताजा मुकाबले में भी बाबर आजम ने 93 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली थी और वेस्टइंडीज की टीम को 120 रनों से हराने में मदद की।

बाबर आजम ने ऐसी गलती कर दी
इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहली बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए थे जिसके जवाब में कैरेबियाई शर्मनाक ढंग से 155 रनो पर ढेर हो गए।
लेकिन इस रन चेज के दौरान बाबर आजम ने ऐसी गलती भी कर दी जिसके चलते विपक्षी टीम को पेनाल्टी के तौर पर 5 रन लुटाने पड़ गए।
Recommended Video

रिजवान बनने की कोशिश करने लगे आजम
यह किस्सा विंडीज की पारी के 29वें ओवर के दौरान हुआ। तब पाकिस्तान के कप्तान को विकेटकीपर के दस्ताने पहनकर फील्डिंग करते हुए देखा गया था। यह दस्ताने मोहम्मद रिजवान के थे जिसमें बाबर आजम ने एक हाथ का दस्ताना ले लिया और इसको स्टंप के पीछे गेंद को कलेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया।

अंपायर ने तुरंत इसको अवैध फील्डिंग करार दिया
ऑन फील्ड अंपायर ने तुरंत इसको अवैध फील्डिंग करार दिया जिसके नतीजे में वेस्टइंडीज के खाते में पांच रन जुड़ गए। गेम के नियम 28.1 के अनुसा, विकेटकीपर के अलावा किसी और खिलाड़ी को दस्ताने या बाहरी लेग गार्ड पहनने की इजाजत नहीं होगी। अगर आपको चोट लगी है तो अंपायर की सहमति से ही हाथ या अंगुली पर कुछ पहनेंगे।
पांच रन फ्री के हासिल किए
हालांकि इस घटना के बाद भी विंडीज पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उनको शर्मनाक अंदाज में मैच फिर भी हारना था। जब पांच रन फ्री के हासिल किए तब भी वेस्टइंडीज की टीम के 7 विकेट आउट हो चुके थे।
पहला मैच पांच विकेट से जीतने वाला पाकिस्तान रविवार को होने वाले तीसरे वनडे में सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा। पाकिस्तान ने पहले ही दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से T20I श्रृंखला जीत दर्ज की थी, जो इसी दौरे का एक हिस्सा थी। ये वनडे सीरीज रीशेड्यूल श्रंखला के तौर पर हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications