PAK vs WI: पाकिस्तान को अपने घर में ही मिली बेइज्जती, वेस्टइंडीज ने रौंदा, 35 साल बाद हुआ ये कारनामा

PAK vs WI, 2nd Test Day 3 Highlights: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया। इस सीरीज का पहला टेस्ट पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। जबकि दूसरे टेस्ट मैच को वेस्टइंडीज की टीम ने जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाने में कामयाबी हासिल की।

वेस्टइंडीज को मिली धमाकेदार जीत (PAK vs WI, 2nd Test Day 3 Highlights)

120 रन से पाकिस्तान को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने 35 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट जीतने में कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से स्पिन फ्रेंडली विकेट बनाकर अपने ही बनाए जाल में फंस गई और मुकाबले को गंवा बैठी। इस हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है।

PAK vs WI 1

वेस्टइंडीज की शुरुआत रही थी खराब

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। गुडाकेश मोती और जोमेल वॉरिकन की पारियों के दम पर टीम ने 150 का आंकड़ा पार किया। हालांकि, 163 रनों के स्कोर पर ऑलआउट होना टीम के लिए निराशाजनक था। क्योंकि ऐसे विकेट पर थोड़े और रन बनने की उम्मीद थी।

पाकिस्तान ने भी किया निराश

इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत तो जरूर की लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका। मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। जिस कारण पाकिस्तान टीम 154 रन पर ही सिमट गई। इसने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया, पाकिस्तान 9 रनों से पिछड़ गया, और अब वेस्टइंडीज के पास बढ़त थी।

इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और 244 रन बनाने में सफल हो गई। इस तरह 254 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को मिला। लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में 133 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 120 रनों के अंतर से हार गई।

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, काशिफ अली, अबरार अहमद।

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोटी, केविन सिंक्लेयर, केमर रोच, जोमेल वारिकन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+