PAK vs WI: पाकिस्तान को अब कौन बचाएगा? अपने ही जाल में फंसे खिलाड़ी! मंडरा रहा हार का खतरा
PAK vs WI, 2nd Test Day 2 highlights: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के लिए स्पिन ट्रैक बनाया था, लेकिन अब वही रणनीति उन्हें मुश्किल में डाल रही है। मुल्तान में वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर दिया है। पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए।
अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान
अगर यही हालात रहे तो पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना मुश्किल हो सकता है। स्पिन ट्रैक पर खेलने का फायदा तो होता है, लेकिन जब विरोधी टीम के पास भी मजबूत स्पिनर्स हों तो उस पर टिक पाना आसान नहीं होता। अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान अपनी इस चुनौती से कैसे उबरता है। पाकिस्तान को जीत के लिए अभी भी 178 रन बनाने हैं।

मोहम्मद रिजवान से होगी रनों की उम्मीद
पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट को जीतने के लिए 254 रन का लक्ष्य मिला है। टीम ने पहले ही 4 अहम विकेट खो दिए हैं और बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। गुडाकेश मोती, जोमेल वर्रिकन और केविन सिंक्लेयर का प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। पाकिस्तान की उम्मीदें अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से होगी।
पाकिस्तान को करना होगा कमाल
पाकिस्तान की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है, खासकर जब तीसरे दिन पिच पर ज्यादा टर्न होगा और वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सऊद शकील और काशिफ अली के क्रीज पर होने के बावजूद, पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा से ही बड़ी उम्मीदें होंगी, क्योंकि इन दोनों के पास क्रीज पर समय बिताने का अनुभव है।
पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, काशिफ अली, अबरार अहमद।
वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, टेविन इमलाच, अमीर जांगू, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोटी, केविन सिंक्लेयर, केमर रोच, जोमेल वारिकन।












Click it and Unblock the Notifications