PAK vs UAE: पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? कैसे देखें लाइव एक्शन
PAK vs UAE: एशिया कप का रोमांच अपने चरम पर है और आज एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने जा रहा है, जहाँ पाकिस्तान और यूएई आमने-सामने होंगे। इस मैच का सीधा असर टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण पर पड़ेगा, क्योंकि जो टीम जीतेगी वो सीधे अगले राउंड में जगह बनाएगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह एक बेहद रोमांचक और निर्णायक मैच होने वाला है।
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। यूएई के सामने मुकाबले में पाक को परेशानी हो सकती है क्योंकि दोनों टीमों ने हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में आमने-सामने थे।

PAK vs UAE टाइम और लाइव
यह मुकाबला शाम 8 बजे से शुरू होने वाला था। टॉस शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होता लेकिन मैच रेफरी को हटाने की मांग कर पाक ने हंगामा किया और नहीं खेलने का निर्णय लिया। इसके बाद बातचीत कर टॉस 8:30 पर कराने का फैसला लिया गया और मैच का समय 9 बजे रखा गया। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी पर इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी लिव एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।
कैसी है दोनों टीमों की तैयारी
पाकिस्तान इस मैच में एक मजबूत टीम के तौर पर उतर रहा है, जिसके पास शानदार बैटिंग और बॉलिंग लाइन-अप है। उनके बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों ही फॉर्म में हैं। वहीं, यूएई की टीम भी किसी भी बड़े उलटफेर को अंजाम देने का माद्दा रखती है और वे इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है। दुबई में स्पिनरों की भूमिका रहेगी, उसमें पाकिस्तानी टीम बाजी मार सकती है।
PAK vs UAE: पाकिस्तानी टीम लगाएगी पूरा जोर
पाकिस्तान को अगर इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, तो बेइज्जती होना तय है क्योंकि सूर्यकुमार यादव के साथ हाथ नहीं मिलाने वाली घटना के बाद पाक ने बवाल किया था। मैच रेफरी को निशाना बनाया था। अब अगर हार मिलती है, तो पाकिस्तानी टीम मुंह छुपाने लायक नहीं रहेगी। इस वजह से उनकी तरफ से पूरा जोर लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications