PAK vs SL: 807 दिनों बाद Babar Azam ने जड़ा शतक, दिग्गजों को पछाड़ रचा नया इतिहास
PAK vs SL 2nd ODI, Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 807 दिनों के लंबे शतक के सूखे को समाप्त कर दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। मैच जीतने के साथ ही पाकिस्तान को सीरीज में जीत मिल गई है। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को 289 रनों का लक्ष्य मिला था।
बाबर आजम ने खली मैच विनिंग पारी (PAK vs SL 2nd ODI, Babar Azam)
बाबर आजम लंबे समय से शतक न बना पाने के कारण दबाव में थे। इस मैच में वह लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार लय में दिखे। उन्होंने एक दमदार पारी खेली और 119 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस मैच जिताऊ पारी में 8 चौके शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 85.71 रहा। बाबर आज़म, सलामी बल्लेबाज सईम अयूब के आउट होने के बाद फखर जमान के साथ क्रीज पर आए।

बाबर आजम ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
बाबर आजम और फखर जमान ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने पूर्व वनडे कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की निर्णायक साझेदारी की, जिसने पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी। इस शतक के साथ ही बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
जावेद मियांदाद और सईद अनवर को पछाड़ा
यह बाबर आजम के करियर का 32वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था। इस शतक के साथ ही वह पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने महान जावेद मियांदाद और सईद अनवर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 31-31 अंतर्राष्ट्रीय शतक दर्ज थे। बाबर ने साल 2015 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था और उनके सामने अभी लंबा करियर बाकी है।
पाकिस्तान ने 2-0 से सीरीज जीती
पहले वनडे मैच को 6 रनों से जीतने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में 289 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करके तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उनकी नजरें रविवार (16 नवंबर) को रावलपिंडी में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होंगी।
-
'आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है?' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी की जमकर उड़ाई धज्जियां -
BAN vs PAK: पहले उखाड़ा विकेट, फिर दी गाली! नाहिद राणा के गुस्से में उड़ा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने मचाया बवाल? -
IPL इतिहास का अकेला पाकिस्तानी खिलाड़ी, फाइनल खेल टीम को बनाया था चैंपियन, पत्नी हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत? -
विश्व कप की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, भारत को हराने वाले चैम्पियन कप्तान का अचानक संन्यास -
PAK में ईंधन संकट के बीच बढ़ी कंगाली, ज़ालिम पीएम शरीफ कर्मचारियों की इतने फीसदी कट करवा रहा सैलरी -
ICC के हंटर से सलमान अली की निकली हेकड़ी, विवादित रन आउट के बाद सुनाई कड़ी सजा -
Pak vs Ban: मैदान से सीधा अस्पताल पहुंचा यह खिलाड़ी, LIVE मैच के दौरान लगी दर्दनाक चोट, स्ट्रेचर पर गया बाहर -
Afghanistan-Pakistan Conflict: इस्लामाबाद के फेज-6 में अफगानिस्तान का ड्रोन हमला, PAK ने दोनों ड्रोन मार गिराए -
IPL ने फिर कराई PSL की बेइज्जती, पाकिस्तान को धोखा देकर KKR में दिग्गज की एंट्री, वर्ल्ड कप में मचाई थी तबाही -
Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज












Click it and Unblock the Notifications