Pak vs SA, Weather: पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका मैच में क्या बारिश डाल सकती है खलल? जानें मौसम का हाल

Pak vs SA, Weather: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की कोशिश जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीद को जिंदा रखने की होगी। पाकिस्तान को अपने पिछले मैच में इसी मैदान पर अफगानिस्तान के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पिच का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधे रखा।

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों के बीच अब तक 82 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले जीते हैं। वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ 30 मैच जीतने में सफलता हासिल की है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला रद्द कर दिया गया था। लगातार तीन मैचों में हार झेलने वाली पाकिस्तान टीम के लिए अब हर एक मैच को जीतना जरूरी बन गया है।

pakistan vs south africa 1

टीम में हो सकते हैं बदलाव: पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों से भी खेलना है। पाकिस्तान की कोशिश साउथ अफ्रीका को हराकर वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी। बाबर आजम इस मुकाबले में टीम में कुछ फेर बदल भी कर सकते हैं। चेन्नई की पिच पर अब तक स्पिनर्स का दबदबा रहा है। चेन्नई के मैदान पर 300 का आंकड़ा छूना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है।

जानिए मौसम का हाल: वेदर रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई में बारिश की संभावना है। हालांकि यह बहुत कम समय के लिए है। हल्की-फुल्की बारिश की वजह से मैच में कुछ ओवर की कटौती की जा सकती है। लेकिन बारिश की आशंका पूरे दिन नहीं है। कुछ समय के लिए बारिश की वजह से खेल को रोका जा सकता है। पिच की बात करें तो एक बार फिर स्पिन गेंदबाजों को यहां मदद मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+