PAK vs SA Match Free Mei Live Kaise Dekhe: तीसरा टी-20 मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका
PAK vs SA Match Free Mei Live Kaise Dekhe: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ गई है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। अब यह तय करने के लिए कि ट्रॉफी किसके पास जाएगी, तीसरा और अंतिम टी-20 मैच आज 1 नवंबर यानी शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान ने की जबरदस्त वापसी(PAK vs SA Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
पहले मैच में हारने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को महज़ 110 रन पर ऑल आउट कर दिया। गेंदबाजी में फहीम अशरफ (4 विकेट) और सलमान मिर्ज़ा (3 विकेट) स्टार रहे। इसके बाद बाबर आजम और युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने मिलकर आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका करना चाहेगी पलटवार
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच जीतने के बाद दूसरे मैच में लय खो दी। बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां डेवाल्ड ब्रेविस (25 रन) के अलावा सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। 110 रनों के छोटे लक्ष्य को बचाने में वे असफल रहे और उन्हें 9 विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस निर्णायक मुकाबले में प्रोटियाज़ को अपनी पिछली गलतियों को भुलाकर एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 रिकॉर्ड बेहद करीबी रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 26 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें दोनों ने 13-13 मैच जीते हैं। गद्दाफी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, जिसका औसत पहली पारी का स्कोर 166 रन है। हालांकि, पिछले मैच में यहां कम स्कोर देखने को मिला था। तेज गेंदबाजों को रात में स्विंग मिल सकती है और बीच के ओवरों में स्पिनर भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
फ्री में लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग पाकिस्तान के A Sports के यूट्यूब चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं। हालांकि, भारत में किसी भी टीवी चैनल पर यह मैच प्रसारित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दोनों देशों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी मैच से जुड़ी लेटेस्ट खबरें, स्कोर और अपडेट्स लगातार शेयर किए जाएंगे, जिससे फैंस को हर पल का रोमांचक हाल मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications