LIVE मैच कमेंट्री में हुई बड़ी गड़बड़ी! पाकिस्तानी खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का कप्तान, मचा बवाल

PAK vs SA 1st Test Video Viral: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 5 विकेट पर 313 रन बना लिए हैं। इस मैच के दौरान पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक की ऑन-एयर हुई एक गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

शान मसूद को बताया भारत का कप्तान (PAK vs SA 1st Test Video Viral)

पोलॉक ने अनजाने में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ शान मसूद को 'भारत का कप्तान' कह दिया। जब वह स्टेडियम में बाबर आजम को मिल रहे समर्थन पर बात कर रहे थे। हाल ही में एशिया कप 2025 की टीम से ड्रॉप होने के बाद लाहौर में जन्मे बाबर आजम को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। इसीलिए, जब इमाम-उल-हक और शान मसूद के बीच साझेदारी चल रही थी, तब भी स्टेडियम में लगातार 'बाबर, बाबर' के नारे गूंज रहे थे।

PAK vs SA 1

स्लिप ऑफ टंग का शिकार हुए पोलॉक

यहां तक कि जब पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू का डीआरएस फैसला गलत गया, तब भी दर्शकों में ज़ोरदार उत्साह देखने को मिला। क्योंकि इसके बाद बाबर ही बल्लेबाज़ी के लिए आने वाले थे। पोलॉक ने इसी माहौल को देखकर ऑन-एयर कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि वे शान मसूद, जो भारत के कप्तान हैं, उनको आउट कराना चाहते हैं, ताकि बाबर क्रीज पर आ सकें। उनकी यह 'स्लिप ऑफ टंग' तुरंत सोशल मीडिया पर छा गई।

पाकिस्तान का मिनी-कोलैप्स

मसूद के 76 रन पर आउट होने के बाद बाबर आजम क्रीज़ पर आए और उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स खेले। मसूद और इमाम-उल-हक के बीच बड़ी साझेदारी हुई, लेकिन मसूद के आउट होते ही पाकिस्तान ने लय खो दी। इमाम अपने शतक से महज़ सात रन दूर रह गए। इसके बाद सऊद शकील पहली ही गेंद पर आउट हो गए। लंच के बाद तीसरे ओवर में, साइमन हार्मर ने बाबर आजम (23 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 199/2 से गिरकर अचानक 199/5 हो गया।

हालांकि, मोहम्मद रिज़वान और सलमान अली आगा ने 49 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को और गिरने से बचा लिया। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन कागिसो रबाडा ने पहले ही ओवर में अब्दुल्ला शफीक को आउट कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+