PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच आज, LIVE देखने का क्या है तरीका?

PAK vs SA 1st T20: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच आज यानी मंगलवार 28 अक्तूबर को खेला जाना है। लगभग 10 महीनों के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम टी-20 क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। यह वापसी पाकिस्तान के लिए एक बेहद अहम समय पर हो रही है। बाबर आजम की वापसी से पाकिस्तान की टीम पहले से मजबूत नजर आ रही है।

लंबे समय बाद टीम में बाबर की वापसी (PAK vs SA 1st T20)

एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम की कई कमियां सामने आई थी। पाकिस्तान टीम का नया फोकस अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों पर है। कोच माइक हेसन के मार्गदर्शन में टीम एक सही बल्लेबाजी लाइनअप बनाने की दिशा में बढ़ रही है। इसी नई रणनीति के साथ तालमेल बिठाने के लिए बाबर आजम भी अपने खेलने के तरीके को अधिक अटैकिंग सोच की तरफ ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

PAK vs SA 1

टेस्ट में बनाए थे 131 रन

हाल ही में बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने चार पारियों में 131 रन बनाए। हालांकि, स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी पुरानी कमजोरी एक बार फिर दिखी, जब धीमी गेंदों पर वह तीन बार आउट हुए। रावलपिंडी में 50 रन की उनकी सर्वोच्च पारी भी पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट की हार से नहीं बचा पाई थी।

बाबर से होगी बड़े रनों की उम्मीद

अब टी-20 फॉर्मेट में उनकी वापसी यह तय करेगी कि क्या वह अपने नए 'अटैकिंग' अवतार में सफल होते हैं। पाकिस्तान के लिए इस टी-20 सीरीज में फायदा उठाने का एक बड़ा मौका है, क्योंकि मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम अनुभवी खिलाड़ियों की चोटों के कारण कमजोर दिख रही है। नियमित कप्तान डेविड मिलर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं, और उनकी जगह डोनोवन फरेरा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्या भारत में होगा लाइव प्रसारण

भारतीय फैंस पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज को लाइव नहीं देख पाएंगे। क्योंकि भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण नहीं किया जा रहा है। हालांकि, दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल और वेबसाइट से मैच के अपडेट को पाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+