PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में बरसेंगे रन या उड़ेंगे विकेट? जानें पिच और वेदर अपडेट
PAK vs NZ Pitch and Weather Update: चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज बुधवार को होना है। कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला है क्योंकि किसी भी टूर्नामेंट का पहला मैच हमेशा खास ही होता है। कीवी टीम ने वहां त्रिकोणीय सीरीज भी खेली थी।
त्रिकोणीय सीरीज में कीवी टीम ने फाइनल में पाक को पराजित किया था। दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद पाकिस्तानी सरजमीं पर कोई आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है। अब कहा जा सकता है कि वहां गेम पूरी तरह से वापस शुरू हो गया है। ऐसे में फैन्स के लिए भी उत्साह की बात है।

PAK vs NZ पिच रिपोर्ट
कराची की पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद की उम्मीद की जा सकती है। वहां बैटिंग फर्स्ट और सेकंड में ज्यादा फर्क नहीं है। हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। इस स्टेडियम का सबसे बड़ा स्कोर 374 का है। यह भारत के नाम है, जो 2008 के एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ था। टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला सही कहा जा सकता है।
PAK vs NZ मौसम की जानकारी
कराची में मौसम बादल के बाद धूप वाला रह सकता है। बारिश की ज्यादा संभावना नहीं होना उत्साहित करने वाली बात है। 10 फीसदी बारिश की संभावना जताई जा सकती है। मौसम में हवा होने की वजह से प्लेयर्स को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा, फैन्स के लिए अच्छी खबर है।
पाकिस्तान की टीम
फखर ज़मान, बाबर आज़म, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अघा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्रार अहमद, हरिस राउफ, मोहम्मद हसिनन
न्यूजीलैंड की टीम
विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ऑरोर्के, जैकब डफी, काइल जैमिसन, मार्क चैपमैन, राचिन रविन्द्र












Click it and Unblock the Notifications