पाकिस्तान के दिग्गज की 3 साल बाद वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में भी खेलना है। इसके लिए टीम में कुल 16 नामों को शामिल किया गया है।

Pakistan Team

Pakistan One day team vs New Zealand: एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने टीम तैयार करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय पाक टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनको 2 से 3 साल बाद वापस बुलाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने टीम का ऐलान किया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फ़िलहाल टेस्ट सीरीज चल रही है।

अनकैप्ड बल्लेबाज तैयब ताहिर और कलाई के स्पिनर उसामा मीर को पाकिस्तान कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। शान मसूद और हारिस सोहेल को क्रमशः 2019 और 2020 के बाद अब टीम में वापसी का मौका मिला हिया। टेस्ट टीम का हिस्सा रहे कामरान गुलाम को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल होने वाले गेंदबाज हारिस रऊफ को फिट होने के बाद टीम में शामिल कर लिया गया है। शाहीन अफरीदी की स्थिति भी अच्छी दिख रही है लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। मेडिकल पैनल से सलाह के बाद शाहीन अफरीदी को और समय देना का निर्णय लिया गया है। वह शायद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए मैदान पर वापसी करेंगे। उपकप्तान शादाब खान को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है।

अंतरिम मुख्य चयनकर्ता शहीद अफरीदी ने इस मौके पर कहा है कि पिछले साल हमने सीमित मात्रा में एकदिवसीय क्रिकेट खेला था। इस बार एशिया कप से पहले हमें 11 मैच खेलने हैं। इसके बाद वर्ल्ड कप होगा। हम इन 11 मैचों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं। इनमें लगातार प्रदर्शन करने वालों को ज्यादा मौके देते हुए भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

पाकिस्तान की वनडे टीम इस प्रकार है

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, तैय्यब ताहिर और उसामा मीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+