Pak Vs Nz: फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बनाने हैं 153 रन

Pak Vs Nz: पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विलियमसन ने 42 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सिर्फ 1 छक्का और 1 चौका लगाया। शाहीन अफरीदी की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं दूसरे छोर पर डेरिल मिचेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि जीमी निशम ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए।

pak vs Nz

कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की शुरुआत खास नहीं रही। एक-एक करके न्यूजीलैंड के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। सलामी बल्लेबाज फिन एलन सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउठ हो गए। वहीं डेवॉन कॉनवे 21 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर कप्तान विलियमसन ने टीम की पारी को संभाला और लगातार टीम के स्कोरबोर्ड को चलाते रहे। लेकिन दूसरे छोर से गिरते विकेट का न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बना रहा। हालांकि कप्तान ने डेरिल मिचेल के साथ टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो पाक के गेंदबाजों ने पॉवरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नही दिया और एक-एक करके लगातार तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की टीम को दबाव में डाल दिया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद नवाज ने 2 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया। शादाब खान, मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ, नीशम शाह कोई भी विकेट अपने नाम नहीं कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+