बाबर आजम, सरफराज अहमद के बीच दिखी शानदार केमिस्ट्री, कैच पर दोनों में हुई मजेदार बहस- VIDEO
सरफराज अहमद और बाबर आजम के बीच एक मजेदार बहस तब देखने को मिली जब विकटे के पीछे कैच को लेकर पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान के अपने अलग व्यू थे। वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद ने टेस्ट क्रिकेट में सनसनीखेज वापसी की है। ऐसा लगता है वे बुरे वक्त से काफी कुछ सीखने के बाद जब वापस आए हैं तो आसानी से जाने वाले नहीं हैं। सरफराज को लगातार रन बनाते देखना सुखद है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान की जगह टीम में शामिल होते हुए 86 और 53 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में 78 रन बनाए। (Photo- Twitter/Screenshot)
सरफराज आमतौर पर स्टंप्स के पीछे भी सक्रिय रहे हैं। सरफराज ही वे पूर्व कप्तान हैं जिनके अंडर में वर्तमान कप्तान बाबर आजम ने 2016 में अपना टी20 डेब्यू किया था और अब भी दोनों एक शानदार केमिस्ट्री साझा करते दिख रहे हैं। जबकि इसका सबसे बड़ा उदाहरण 196 रन की साझेदारी थी, जिसे दोनों ने पहले टेस्ट में शेयर किया था, जिसने न केवल पाकिस्तान को ना केवल ढहने से बचाया बल्कि उनको एडवांटेज भी दिला दिया। एक और उदाहरण तब देखा जा सकता है जब वे दोनों डीआरएस कॉल पर मजेदार बहस करते दिख रहे थे।
यह घटना चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हुई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मीर हमजा ने न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउदी को बॉल फेंकी। सरफराज ने तब अपने आगे डाइव लगाई थी और कैच के लिए हाफ अपील की। सरफराज ने तब लगभग मजाक में कहा कि गेंद भले ही उनसे थोड़ी दूर गिरी हो लेकिन आवाज आई थी। उन्होंने कहा, "ये आई थी आवाज।" जब उन्होंने ये बाबर आजम की ओर देखते हुए कहा तब कप्तान ने मुस्कराते हुए कहा, "लेकिन आगे गिर गई है।"
मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 408 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने भी पहली पारी में 449 रन किए थे। अब चौथे दिन लंच ब्रेक तक 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 117 रनों की हो चुकी है। ये मैच भी ड्रा की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीरीज का पहला मैच भी ड्रा रहा था। ऐसा हुआ तो ये टेस्ट क्रिकेट के लिए एक खराब सीरीज साबित होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications