PAK vs NZ: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 335 रनों का लक्ष्य, बाबर आजम ने जड़ा शतक
Babar Azam hit hundred: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।

Pakistan vs New Zealand, 4th ODI: कराची नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 335 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर 334 रन बनाने का काम किया। शाहीन ने आखिरी ओवर में 22 रन जड़कर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
फखर जमां का नहीं चला बल्ला: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में शानदार शतक जड़ने वाले फखर जमां का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला। फखर जमां 14 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को अपना कैच थमा बैठे। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और टीम ने सातवें ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया।
अर्धशतक से चूके शान मसूद: फखर जमां के साथ पाकिस्तान के लिए शान मसूद को ओपनिंग करने का मौका मिला। शान मसूद इस मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। शान मसूद ने 55 गेंदों में सात चौके की मदद से 44 रन बनाने का काम किया।
कप्तान बाबर आजम ने जड़ा शतक: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ने का काम किया। बाबर आजम ने 117 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। बाबर आजम ने अपने इस शतक के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
बाबार आजम ने पूरे किए 5000 रन: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने वनडे करियर का 5000 रन पूरा किया। बाबर आजम ने पांच हजार रन बनाने के लिए 97 पारियों का समय लिया। बाबर आजम अब 5000 रन पूरा करने वाले दुनिया के सबसे तेज वनडे बल्लेबाज बन गए हैं।
पाकिस्तान: फखर ज़मान, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, आगा सलमान, उस्मा मीर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।
न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, बेन लिस्टर।












Click it and Unblock the Notifications