PAK vs NZ: फखर जमान के 180 रनों के तूफान के आगे नतमस्तक हुआ न्यूजीलैंड, पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से फखर जमान ने 180 रनों की जबरदस्त पारी खेली। कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान ने भी अपने अर्धशतक लगाए और पाकिस्तान ने बहुत जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज की

PAK vs NZ 2nd ODI

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच जीत लिया है। यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ जहां न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 336 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने फखर जमान (Fakhar Zaman) के शतक की बदौलत 48.2 ओवर में 337 रन बना दिए और 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। यह फखर ज़मान की लगातार दूसरी सेंचुरी थी जिसमें उन्होंने 144 गेंदों पर 180 रनों की पारी खेली।

इस दौरान यह ओपनिंग बल्लेबाज 17 चौके और 6 छक्के लगाकर नाबाद रहा। बाबर कप्तान बाबर आजम ने भी 66 गेंदों पर 65 और मोहम्मद रिजवान ने 41 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। यह पांच मैचों की वनडे सीरीज है जिसका पहला मुकाबला भी पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था।

जमान ने पहले मैच में भी 117 रन बनाए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ी डेरिल मिशेल ने 119 गेंदों पर 129 रन बनाए। यह उनका भी लगातार दूसरा शतक था लेकिन जमान की पारी ने इसको फीका कर दिया।

मैच के बाद फखर ने इसको अपना लकी दिन बताया। क्योंकि वे अपने अर्धशतक के बाद जेम्स नीशम द्वारा कैच ड्रॉप कर दिए गए थे। जमान ने कहा कि, मोहम्मद रिजवान ने मेरा काम आसान कर दिया। मैंने उनको बताया था कि आखिर तक क्रीज पर बने रहना है।

इस दौरान जमान ने न्यूजीलैंड के स्पिनरों ईश सोढ़ी और रचिन रविंद्र को बिल्कुल नहीं बख्शा। सोढ़ी ने 79 रन देकर एक विकेट लिया तो रचिन ने 75 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। दोनों ने 20 ओवर गेंदबाजी करते हुए 154 रन खर्च किए।

इस मैच में पाकिस्तान ने अपने स्टार तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी और ऑलराउंडर शादाब खान को रेस्ट दिया था। शाहीन की गैरमौजूदगी में नसीम शाह को छोड़कर पाकिस्तान के बाकी सभी गेंदबाज मिशेल और टॉम लैथम के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

विकेटकीपर और कप्तान लैथम ने भी 85 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली थी और उनको हारिस रऊफ ने आउट किया था। नसीम शाह ने मैच में 10 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया लेकिन ये हारिस रऊफ थे जिन्होंने 10 ओवर में 78 रन देने के बावजूद 4 विकेट चटकाए।

इन दोनों देशों के बीच तीसरा मुकाबला 3 मई को होने जा रहा है। तीसरा, चौथा और पांचवां मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच पांच मैचों की रोमांचक T20 सीरीज हुई थी जो 2-2 से बराबरी पर छूटी थी। शुरुआती दो मैच पाकिस्तान टीम ने जीते थे और तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीतकर वापसी की थी।

लेकिन चौथा मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ और फिर पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज को बराबर कर दिया। हालांकि वनडे सीरीज में पाकिस्तान की टीम अब जीतते हुए दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+