PAK vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 256 रनों का लक्ष्य, नसीम शाह ने झटके 5 विकेट

कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। नसीम शाह ने 5 विकेट लिए हैं।

Pakistan vs New zealand 1st ODI

दो टेस्ट मैचों की सीरीज बराबरी पर खत्म होने के बाद वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी है। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लेथम (42) और मिचेल ब्रेसवेल (43) ने सबसे अधिक रन बनाए। इन दोनों की पारियों की बदौलत ही कीवी टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई है। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड की शुरुआत रही खराब

आपको बता दें कि कराची वनडे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टॉस के बाद बाबर आजम का एक फैसला चौंकाने वाला था। दरअसल, उन्होंने टीम के उपकप्तान शान मसूद को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्त दिखा दिया। बाबर ने प्लेइंग इलेवन में स्पिनर उस्मा मीर को शामिल किया। उस्मा मीर का यह वनडे डेब्यू था। पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी। न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया था, जब कॉनवे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद फिन एलेन भी 29 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

मिडिल ऑर्डर में बनी दो अहम साझेदारियां

इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान केन विलियमसन ने थोड़ा बहुत पारी को संभाला, लेकिन विलियमसन अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं चला पाए। केन विलियमसन 26 रन बनाकर आउट हो गए और उनका विकेट इस मैच में डेब्यू कर रहे उस्मा मीर ने लिया। मीर की जिस गेंद पर विलियमसन आउट हुए उसे वो खुद समझ ही नहीं पाए थे। उस गेंद ने विलियमसन को हैरान कर दिया था। विलियमसन के आउट होने के बाद डेरियल मिचेल और टॉम लेथम के बीच 56 रन की एक साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत कीवी टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा। मिचेल और लेथम के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स और ब्रेसवेल के बीच भी एक अहम साझेदारी हुई।

नसीम ने झटके पांच विकेट

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की मुसीबत तेज गेंदबाज नसीम शाह बने। उन्होंने कीवी टीम के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। नसीम शाह ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 57 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। नसीम ने डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, ब्रेसवेल, सैंटनर और शिप्ले को आउट किया। दो विकेट उस्मा मीर को मिले, जबकि 1-1 विकेट मोहम्मद वसीम और नवाज को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+