PAK vs IND 'दम है तो अभिषेक को,' सलमान आगा ने सूर्यकुमार को दी खुली चुनौती, दबाव में टीम इंडिया
PAK vs IND: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले (India vs Pakistan) से पहले जुबानी जंग अब अपने चरम पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
आगा ने न सिर्फ टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठाए, बल्कि एक खिलाड़ी को लेकर खुली चुनौती भी दे डाली।कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान आगा ने सीधे तौर पर अभिषेक शर्मा का नाम लिया। बता दें कि अभिषेक शर्मा पेट की खराबी (Stomach Flu) से जूझ रहे हैं और उनके खेलने पर सस्पेंस है।

पाकिस्तानी कप्तान ने कहा हम चाहते हैं कि भारत अपनी पूरी ताकत के साथ उतरे। अभिषेक शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, हम चाहते हैं कि वो फिट हों और कल का मैच खेलें। हम देखना चाहते हैं कि वो हमारे गेंदबाजों के सामने क्या करते हैं।"
खेल भावना पर प्रतिक्रिया (PAK vs IND)
इतना ही नहीं, सलमान आगा ने पुराने 'Handshake' विवाद को भी हवा दे दी है। एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने की खबरों पर आगा ने तंज कसते हुए कहा कि वे कल के मैच में 'स्पोर्ट्समैन स्पिरिट' की उम्मीद करते हैं। हालांकि उनके अंदाज से साफ था कि पाकिस्तानी टीम इस बार मैदान पर काफी आक्रामक मूड में रहने वाली है।
उस्मान तारिक का किया बचाव (PAK vs IND)
अपने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के संदिग्ध एक्शन पर उठ रहे सवालों पर भी आगा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया सिर्फ डर की वजह से उनके गेंदबाज को निशाना बना रही है, जबकि उनका एक्शन दो बार क्लियर हो चुका है।
हालांकि टीम इंडिया की तरफ से इस बयानबाजी पर कोई जवाब नहीं आया है। सूर्या एंड कपंनी मैदान पर जाकर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने अब तक इस इवेंट में 2-2 मैचों में जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications