PAK vs ENG Live Streaming: टी-20 वर्ल्ड कप में करो या मरो की जंग, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे LIVE
PAK vs ENG T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में मंगलवार को क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। ग्रुप-2 के समीकरणों को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, विशेषकर पाकिस्तान के लिए जिसके पिछले मुकाबले पर बारिश ने पानी फेर दिया था।
इंग्लैंड को मिली थी धमाकेदार जीत (PAK vs ENG T20 World Cup 2026)
हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। रविवार को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद उनके हौसले बुलंद हैं और वे इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेंगे। वहीं, पाकिस्तान के लिए स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण है। कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ा।

हेड टू हेड में कौन आगे?
अब सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए इंग्लैंड को हराना अनिवार्य है। यदि पाकिस्तान यहां हारता है, तो उसे श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 'बड़े अंतर' से जीत के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। आंकड़ों के लिहाज से इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 9 मैच जीतने में सफल रहा है। पल्लेकेले की स्पिन मददगार पिच पर पाकिस्तान अपने अनुभवी खिलाड़ियों से इस रिकॉर्ड को सुधारने की उम्मीद करेगा।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
यह मुकाबला मंगलवार, 24 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दोनों कप्तानों के बीच टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों के संभावित स्क्वॉड
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम डॉसन।
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, शादाब खान, सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर)।












Click it and Unblock the Notifications