'पाकिस्तान सबसे पहले है और बाकी सब बाद में,' कप्तानी छोड़ने के सवाल पर बाबर आज़म का तीखा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। बाबर आज़म ने इसके बाद प्रतिक्रिया दी है।

Babar Azam

Recommended Video

    Pak vs Eng: Eng ने किया Pak का सूपड़ा साफ, Karachi टेस्ट 8 विकेट से जीता | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    PAK vs ENG Babar Azam Reaction: पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। बाबर आज़म एंड कम्पनी को अपने ही मैदानों पर इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इससे ज्यादा शर्मिंदा करने वाली बात नहीं हो सकती। बाबर आज़म की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अंतिम मैच समाप्त होने के बाद उनसे कप्तानी को लेकर सवाल किये गए। इसका बाबर आज़म ने मजबूती के साथ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे कप्तानी में मज़ा आ रहा है।

    पाकिस्तान सबसे पहले आता है

    मुकाबले के बाद प्रेस वार्ता में एक पत्रकार ने पाकिस्तानी कप्तान से कहा कि आपकी कप्तानी से बैटिंग पर असर पड़ता है, लोग भी आलोचना करते हैं। आपके पास कप्तानी के लिए बाद में भी समय है। इसका जवाब देते हुए बाबर आज़म ने कहा कि कप्तानी से मेरी बैटिंग पर कोई असर नहीं पड़ता, बल्कि मैं इसका लुत्फ़ उठाता हूँ। पाकिस्तान के लिए कप्तानी करना सम्मान की बात है। पाकिस्तान सबसे पहले है और बाकी सब चीजें बाद में आती है। मैं मानता हूँ कि टीम हारी है और इसके लिए मैं आगे खड़ा हूँ। हार की जिम्मेदारी के लिए मैं हमेशा आगे आऊंगा।

    योजनाएं नहीं कर पाए लागू

    पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि हम इंग्लैंड से हारे हैं और इसकी निराशा मुझे भी है। हम अपनी योजनाएं लागू नहीं कर पाए। जिस तरह का क्रिकेट इंग्लैंड ने खेला, उसकी तारीफ होनी चाहिए। हमारा थोड़ा दुर्भाग्य भी रहा है कि मुख्य गेंदबाज फिट नहीं थे। कुछ खिलाड़ियों ने डेब्यू किया, हालांकि वह अच्छा खेले लेकिन प्लान्स लागू नहीं हुए।

    इंग्लैंड की बड़े अंतर से जीत

    मेहमान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को अंतिम टेस्ट मैच में 8 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। पहली पारी में खेलते हुए पाकिस्तान ने 304 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाबर आज़म ने फिफ्टी जड़ी। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए दूसरी पारी में पाक टीम 216 रन बनाए। बाबर और शकील ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 170 रनों का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने रावलपिंडी और मुल्तान में भी पाकिस्तान को हराया था। इस तरह 17 साल बाद आकर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। घरेलू जमीन पर पाक के लिए लगातार चार टेस्ट हारने वाले बाबर आज़म पहले कप्तान बन गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+