PAK vs ENG: शान मसूद ने 1524 दिन बाद जड़ा शतक, इस मामले में यशस्वी जायसवाल को पछाड़ा
Pakistan vs England, 1st Test, Shan Masood: शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ़ 151 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान शान मसूद ने दमदार पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने का काम किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने चार विकेट खोकर 328 रन बनाने में कामय़ाबी हासिल की।
शान मसूद ने जड़ा शानदार शतक
यह शतक मसूद ने सिर्फ़ 102 गेंदों का सामना करके बनाया। शान मसूद के टेस्ट करियर का यह पांचवां टेस्ट शतक है। मैनचेस्टर टेस्ट में 2020 में लगाए गए शतक के 1524 दिनों बाद जाकर शान मसूद ने टेस्ट में शतक जड़ा है। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और 8 रन पर ही पहला विकेट गिर गया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे शान मसूद ने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर 338 गेंदों पर 253 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान की पारी को संभाला।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
इस साझेदारी में मसूद ने 177 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाकर अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया। जबकि शफीक ने 102 रनों का अहम योगदान दिया। यह साझेदारी पाकिस्तान की पारी के लिए मजबूत नींव रखने में अहम रही। इंग्लैंड के खिलाफ मसूद का रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद से शान मसूद ने नौ मैच खेले हैं, जिसमें 16 पारियों में 513 रन बनाए हैं, जिसमें 32.06 की औसत से दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
बतौर कप्तान ऐसा रहा है करियर
कप्तान के तौर पर मैदान पर मसूद की कप्तानी काबिले तारीफ रही है। कप्तान के तौर पर अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने छह मैच खेले हैं, जिसके दौरान उन्होंने 11 पारियों में बल्लेबाजी की और लगभग 40 की औसत से 437 रन बनाए। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। कुल मिलाकर 30 मैचों के अपने टेस्ट करियर में मसूद ने 56 पारियों में 28.51 की औसत से 1,597 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।
यशस्वी जायसवाल से निकले आगे
यशस्वी जायसवाल ने अब तक ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 11 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1217 रन आए हैं। उनका औसत यहां पर 64.05 का है और वे 71.67 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। शान मसूद की बात करें तो उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 21 मैचों की 37 पारियों में 1220 रन बना दिए हैं। लिहाजा वह रन बनाने के मामले में शान मसूद से आगे निकल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications