PAK vs BAN: पाकिस्तान के 2 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक, बांग्लादेश की शर्मनाक हार

Pakistan vs Bangladesh: एशिया कप सुपर चार के मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पराजित कर दिया। पाकिस्तानी टीम ने 3 विकेट पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए 193 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन शुरुआत खराब रही। मेहदी हसन खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद लिटन दास भी 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मोहम्मद नईम अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन उनको 20 के निजी स्कोर पर हारिस रऊफ ने आउट कर दिया।

pakistan vs bangladesh

विकेट पतन के बीच कप्तान शाकिब अल हसन ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और स्कोर आगे बढ़ाया। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। शाकिब अल हसन ने 53 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम की तरफ से भी धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला।

मुशफिकुर रहीम ने 64 रन बनाए और निचले क्रम से शमीम होसैन के बल्ले से 16 रनों की पारी आई। इस तरह बांग्लादेश की टीम 39वें ओवर में 193 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। नसीम शाह को 3 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने फखर जमान का विकेट गंवा दिया। फखर जमान 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। बाबर आज़म भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रिजवान और इमाम उल हक ने बेहतरीन बैटिंग की।

इमाम उल हक के बल्ले से 78 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा रिजवान ने नाबाद 63 रन बनाए और पाकिस्तान ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुपर 4 चरण में पाकिस्तान की पहली जीत है। पाक टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन खेल दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+