PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश में आज हारने वाली टीम जाएगी घर, कितने बजे होगा टॉस, कैसे देखें लाइव एक्शन?

PAK vs BAN Match Toss and Live Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए आज करो या मरो वाली स्थिति है। दोनों टीमों की टक्कर एशिया को के सुपर-4 मुकाबले में आज होगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए एक नॉक आउट मुकाबला है। बांग्लादेश को बीते बुधवार के दिन ही भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान को भी भारत से पटखनी मिली थी। अब पाक और बांग्लादेश में से कोई एक फाइनल तक का सफर तय कर लेगा और वहां फिर से भारतीय टीम के सामने खेलना पड़ेगा। टीम इंडिया इस इवेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

pak vs ban

PAK vs BAN: कितने बजे होगा टॉस

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट है। मुकाबला 8 बजे शुरू हो जाएगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही कहा जा सकता है क्योंकि बाद में ओस का प्रभाव रहता है।

PAK vs BAN: कैसे देखें लाइव

मुकाबला भारत में लाइव देखने के लिए टीवी पर दर्शकों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क देखना होगा। इसके अलावा ओटीटी पर भी मैच का सीधा प्रसारण देखने को मिलेगा। सोनी लिव एप्लीकेशन और वेबसाईट पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच को नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि वहां सिर्फ भारत के मुकाबले देखे जा सकते हैं।

PAK vs BAN: पिच धीमी रहेगी या तेज

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को हुए मैच से अलग पिच देखने को मिलेगी। इस पिच में स्पिनरों के लिए मदद होने की पूरी संभावना है। आउटफील्ड धीमा होने की वजह से स्पिनरों का काम और आसान हो सकता है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम का पलड़ा भारी माना जा सकता है।

बांग्लादेश की टीम

सैफ हसन, तंजिद हसन तमिम, परवेज हुसैन ईमोन, तौहीद हृदॉय, शमिम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, नासुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, लिट्टन दास, माहेदी हसन, टस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नुरुल हसन

पाकिस्तान की टीम

साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलात, मोहम्मद हरीस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफ़रीदी, हरीस रऊफ़, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्ज़ा, सफ़ियान मकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+