23 साल बाद हुई ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में 'बहादुर' पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत
लाहौर, 25 मार्च: पाकिस्तान की लाख कोशिशों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में नतीजा मेजबानों के पक्ष में नहीं निकल सका क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में इतने बहादुरी भरे फैसले लिए जिसके चलते मुकाबले में नतीजा निकलना संभव हो सके। यह नतीजा मेहमान ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गया और इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम 1-0 से विजेता बनकर उभरी। इस जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया हर तरह से बधाई की पात्र है क्योंकि उसने बिल्कुल प्रतिकूल हालातों में पाकिस्तान की पाटा पिचों पर खुद को झोंक दिया था। इसके चलते पहला टेस्ट मैच बोरियत भरा ड्रा साबित हुआ।

ऐतिहासिक सीरीत का विजेता ऑस्ट्रेलिया-
दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान ने पाटा विकेट थमा दिया लेकिन कंगारूओं ने पूरी जान लगाते हुए उस मैच की अंतिम गेंद तक लड़ाई की थी। अततः वह मुकाबला रोमांचक ड्रा के तौर पर समाप्त हुआ लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में पैट कमिंस एंड कंपनी का हीरोइज्म पाकिस्तान को मसलेने के लिए काफी था क्योंकि इस बार ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 391 रनों का स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को फिर जबरदस्त रिवर्स स्विंग का मुजायरा पेश करते हुए 268 रनों पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान के 8 विकेट केवल 20 रनों के स्कोर पर गिर गए थे। पैट कमिंस ने पांच और स्टॉर्क ने 5 विकेट लिए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 227 बनाए और पारी को घोषित कर दिया।

नाथन लियोन का इंतजार कर रहा था सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन-
पाकिस्तान को जीत के लिए 350 के स्कोर की दरकार थी और एक और पाटा विकेट पर यह भी संभव होता दिखाई दे रहा था। पैट कमिंस का फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जा सकता है लेकिन बहादुर ऑस्ट्रेलिया का साथ तकदीर ने दिया और एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर खेल रहा पाकिस्तान देखते ही देखते विकेट गंवाने के सिलसिले में उलझ गया। पहली पारी में कहर बरपाने वाले पैट कमिंस इस बार भी मारक साबित हुए जिन्होंने केवल 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। असली प्रहार नाथन लियोन ने किया जिन्होंने 5 विकेट लिए। लियोन के लिए यह सीरीज खराब गुजर रही थी लेकिन उन्होंने उस पारी में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया जिसने सीरीज का नतीजा ही बदलकर रख दिया।

पैट कमिंस सबसे असरदार साबित हुए-
दूसरी पारी में कुछ करने के इरादे से बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआती साझेदारी 77 की थी लेकिन अब्दुल्ला शफीक को 27 रनों के स्कोर पर ग्रीन ने चलता कर दिया। अगला विकेट भी सस्ता गिरा क्योंकि पहली पारी के बल्लेबाज साबित हुए अजहर अली ने 17 ही रन बनाए और लियोन का शिकार हो गए। यहां पर लियोन ने 70 रन बनाकर खेल रहे इमाम उल हक को भी चलता कर दिया और फिर पैट कमिंस का सबसे अहम स्पैल आया जब उन्होंने फवाद आलम को 11 और रिजवान को बिना खाता खोले आउट कर दिया। यहां से बाबर आजम फिर अड़ गए और एक अर्धशतक लगातकर साजिद खान के साथ पाकिस्तान को खींचने लगे लेकिन लियोन ने बाबर को आउट करके दिन का सबसे अहम विकेट भी हासिल कर लिया। आजम ने 55 रनों की पारी खेली। इसके तुरंत बाद स्टार्क ने साजिद खान को चलता कर दिया और अब केवल औपचारिकता बाकी थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस जीत के मायने-
ऑस्ट्रेलिया के शानदार कप्तान पैट कमिंस को 8 विकेट लेने के कारण मैन ऑफ द मैच दिया गया है जबकि पूरी सीरीज में अपनी छाप छोड़ने वाले बाय हाथ के ठोस बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया की 2011 में श्रीलंका पर जीती सीरीज के बाद पहली एशिया टेस्ट सीरीज जीत है।
ऑस्ट्रेलिया इससे पहले पाकिस्तान को 1959/60 और 1998/99 में उसी की धरती पर हराने में कामयाब रहा था।












Click it and Unblock the Notifications