ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले पाकिस्तान के तूफानी बॉलर को हुआ कोरोना, नसीम शाह ने ली जगह
नई दिल्ली, 2 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान को मंगलवार को बड़ा झटका लगा क्योंकि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ कोविड -19 के शिकार हो गए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि रऊफ मंगलवार को बाकी सब लोगों से अलग-थलग हैं, जबकि बाकी टीम ने रावलपिंडी में प्रशिक्षण शुरू किया है। यहीं पर शुक्रवार, 4 मार्च से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की मेजबानी होगी।

हारिस की जगह पर नसीम शाह को लाया गया है। रऊफ पांच दिनों के लिए आइसोलेशन में रहेंगे और क्वारंटाइन खत्म होने के बाद वापस टीम में शामिल हो जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि रऊफ के नतीजे आने के बाद टीम के बाकी सदस्यों और सहयोगी स्टाफ का परीक्षण कराया गया था। घरेलू टीम की राहत यह है कि शेष सभी सदस्यों का नेगेटिव टेस्ट आया है।
रउफ की अनुपस्थिति में, रिजर्व तेज गेंदबाजों में से एक, मोहम्मद अब्बास और नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम रिप्लेसमेंट लेने की स्थिति में थे पर बाजी नसीम के हाथ लगी।
19 वर्षीय नसीम की टेस्ट में आखिरी उपस्थिति पिछले साल जनवरी में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुई थी। नसीम ने नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और अब तक नौ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.45 की औसत से 20 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार में पांच विकेट लिए हैं।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू की है। 1998 के बाद से यह पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया की पहली टेस्ट श्रृंखला है और कड़ी सुरक्षा के बीच खेली जा रही है।
दूसरा टेस्ट कराची में 12-16 मार्च और तीसरा लाहौर में 21-25 मार्च तक होगा। दोनों देश 29 मार्च, 31 मार्च और 2 अप्रैल को रावलपिंडी में तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 5 अप्रैल को उसी स्थान पर एक टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications