बाबर आजम की मैराथन पारी ने सभी पाकिस्तानी दिग्गजों को पछाड़ा, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कराची, 16 मार्च: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा ऐतिहासिक दौरा नीरस टेस्ट मैचों में तब्दील होता जा रहा है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में इतनी बेजान पिच दी थी कि उस पर कोई नतीजा नहीं निकल पाया था और जब दोनों टीमों के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ तो आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 556 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 148 रन बनाकर ढेर हो गई और लगा कि मैच अब कंगारुओं की गिरफ्त में है।

बाबर आजम की मैराथन पारी-
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अगली पारी दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर घोषित कर दी लेकिन पाकिस्तान ने चौथी पारी में गजब का जज्बा दिखाते हुए लगभग 2 दिनों तक बल्लेबाजी की जिसमें बाबर आजम ने महत्वपूर्ण 196 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टेस्ट मैचों में अपना शानदार शतक लगाते हुए एक ऐसी मैराथन पारी खेली जिसमें 425 गेंदों का सामना किया गया और 21 चौके व एक छक्का लगाया गया। नाथन लियोन की गेंद पर आउट होने से पहले बाबर आजम अपने दोहरे शतक से केवल 4 रनों से चूक गए।

पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने-
इसके साथ ही बाबर आजम दुनिया के ऐसे दिग्गज बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं जिन्होंने चौथी पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। अभी तक टेस्ट इतिहास में बाबर आजम से पहले केवल तीन बल्लेबाज ही चौथी पारी में 400 या उससे ज्यादा गेंद खेल पाए थे। अभी तक सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड 1995 में इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज माइक अथर्टन ने बनाया था जिन्होंने चौथी टेस्ट पारी में 492 गेंदों का सामना किया था। इससे पहले कोई भी पाकिस्तानी दिग्गज चौथी पारी में 400 से ज्यादा गेंद नहीं खेल पाया था।
वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया
दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही बल्लेबाज हर्बर्ट सटक्लिफ हैं जिन्होंने 1928 में 462 गेंदों का सामना किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के महान ओपनिंग टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 1979 में 443 गेंदों का सामना किया था अब बाबर आजम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं जिन्होंने चौथी पारी में 425 गेंदों का सामना किया है।
इसके अलावा बाबर आजम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है जो इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन के नाम था। बाबर आजम ने बतौर कप्तान चौथी टेस्ट पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है। इससे पहले माइकल ने अथर्टन ने 1995 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 185 रनों की नाबाद पारी खेली थी












Click it and Unblock the Notifications